बेरोजगार योग संगठन के शिष्टमंडल ने की मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट मंत्रियों से मुलाकात

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता

देहरादून। बेरोजगार योग संगठन उत्तराखंड के योग प्रशिक्षितों के शिष्टमंडल ने (आज) सोमवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही आने वाली कैबिनेट बैठक में योग विषय को प्रदेश में अनिवार्य विषय बनाकर योग डिप्लोमा एवं डिग्री धारक प्रशिक्षकों को रोजगार से जोड़ने के साथ ही योग शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/07/12/ration-of-villages-along-china-border-locked-in-contractors-warehouse/


इस दौरान योग प्रशिक्षितो के शिष्टमंडल ने स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत, आयुष मंत्री डाॅ हरक सिंह रावत, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे से भी मुलाकात की।स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा की प्रत्येक सरकारी अस्पताल में एक-एक योग शिक्षक की भर्ती के साथ राजकीय महाविद्यालयों में भी योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। आयुष मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने कहा उत्तराखंड के आयुर्वेदिक और यूनानी अस्पतालों में (वैलनेस सेंटरों) में योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी के माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन के बाद LIU इंस्पेक्टर निलंबित, खुफिया चूक का आरोप 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

बेरोजगार प्रशिक्षक डिप्लोमा डिग्री धारक योग संगठन के अध्यक्ष डॉ राकेश प्रसाद सेमवाल ने कहा की मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, आयुष मंत्री और शिक्षा मंत्रियों से मुलाकात के दौरान आश्वासन मिलने के बाद योग संगठन को पूर्ण रुप से विश्वास है कि उत्तराखंड की सरकार बहुत जल्द योग के महत्व को समझते हुए उत्तराखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, आयुष और में योग प्रशिक्षकों को बहुत जल्द नियुक्ति मिलेगी। अखिल भारतीय योग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज रावत ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और उत्तराखंड सरकार के सभी कैबिनेट मंत्रियों से मुलाकात करने के बाद अवश्य ही सरकार कुछ सकारात्मक पहल करेगी। 

यह भी पढ़ें 👉  करुणामयी व वात्सल्यमयी है मां : शरीर की स्थिति नाड़ी से व समाज की स्थिति नारी से पता चलती है - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

शिष्टमंडल में अखिल भारतीय योग संगठन के अध्यक्ष डॉ राकेश प्रसाद सेमवाल, अखिल भारतीय योग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी देव बमोला, प्रदेश संगठन मंत्री अमित नेगी, प्रदेश महासचिव संदीप शाह, प्रदेश उपाध्यक्ष राज किशोर बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राज किशोर बिष्ट, ललित, रमेश मटियाली, लक्ष्मण सिंह मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में मोटरसाइकिल एवं स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति घायल   

विज्ञापन

वैवाहिक विज्ञापन

उच्च कुलीन कुमाऊँनी ब्राह्मण 28/5’8″/ MBA, प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में प्रबन्धक, गौरवर्ण, पिता राजकीय सेवारत हेतु सुन्दर, सुशील वधू चाहिए. संपर्क करें. 09415561545, 09990574615

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राजाजी के जंगल में मिली 12–15 वर्षीय हथिनी की लाश, मौत की वजह तलाश रहा वन विभाग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व के बिल्केश्वर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक हथिनी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। हथिनी की उम्र करीब 12 से 15 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पहाड़ी से गिरने के कारण उसकी मौत होने की आशंका […]

Read More
उत्तराखण्ड

सीएम धामी का ऐलान: उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती, नशे और साइबर अपराध पर सख्ती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और बदलती अपराध चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिस को आधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है। नशे का कारोबार और साइबर अपराध आज समाज, विशेषकर युवाओं के लिए बड़ी चुनौती बन चुके […]

Read More
उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा समापन की ओर : जानिए गंगोत्री से बदरीनाथ तक कपाट बंद होने की तय तिथियां एवं शुभ मुहूर्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अब समापन की ओर बढ़ रही है। विजयदशमी के अवसर पर विभिन्न धामों के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की तिथियां और शुभ मुहूर्त निर्धारित कर दिए गए हैं। इस वर्ष गंगोत्री धाम के कपाट 10 नवंबर को, जबकि […]

Read More