राशन वितरण में धांधली के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय में भूख हड़ताल पर बैठेंगे जिलापंचायत सदस्य मर्तोलिया

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता

मुनस्यारी। मल्ला जोहार के माइग्रेशन गांवो में पहले तीन माह का राशन तीन माह बाद आधा अधुरा तो दूसरे तीन माह के राशन अभी तक नहीं बाटें जाने पर ठेकेदार के खिलाफ़ थाने में दी गई तहरीर नाटकीय ढंग से वापस ले ली गई है। जिसके चलते स्थानीय लोगो का आरोप है कि क्षेत्र में भुखमरी के हालात पैदा हो रहे है और जिला प्रशासन तथा विभाग ठेकेदार को बचाने में लगा हुआ है।

यह भी पढ़े

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़ : पुलिस ने मकान में छापा मार महिला समेत चार लोगो को किया गिरफ्तार 

https://khabarsachhai.com/2021/08/17/ajay-kothiyal-will-be-the-cm-candidate-from-aam-aadmi-party-kejriwal/

पूर्व जिलाधिकारी आनंद स्वरुप के कड़े कदम उठाने के बाद मल्ला जोहार व रालम के माइग्रेशन वाले गांवो में मई माह में मिलने वाला तीन माह का राशन निर्धारित मात्रा से आधा पर बांटा गया था। लेकिन अगस्त में फिर तीन माह का राशन का कोटा बटना था, जो आज 17 दिन के बाद भी बुर्फू गोदाम तक नहीं पहुंच पाया है। खाद्य पूर्ति विभाग की घोर लापरवाही व ठेकेदार से सांठगांठ के कारण राशन वितरण ठप सा हो गया है।चार माह से राशन वितरण नहीं हो पाने से जनता बेहाल हो गई है। पूर्व जिलाधिकारी ने ठेकेदार के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज करने तथा ब्लैक लिस्ट करने के आदेश परसहायक खाद्य निरीक्षक मुनस्यारी ने ठेकेदार के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। उसके बाद दूसरे दिन एएफजीआई ने थाने से तहरीर वापस लेने के चलते राशन आपूर्ति ठेकेदार मनमानी पर उतर आया। 

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर पहुंची ‘न्याय यात्रा’ : धान खरीद में देरी, अंकिता हत्याकांड और भर्ती घोटालों पर कांग्रेस का हमला

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने जिलाधिकारी को मेल द्वारा पत्र लिखकर तहरीर वापस लेने के मामले की जांच के साथ ठेकेदार को बचाने तथा जनता को भूखा मारने के पीछे किसका हाथ है, इस बात को सार्वजनिक करने की मांग की है। मर्तोलिया ने कहा कि तीन दिन के भीतर मल्ला जोहार के गांवो में राशन हैली से नहीं भेजा गया तो वे जिलाधिकारी कार्यालय में भूख हड़ताल शुरु कर देंगे। 

यह भी पढ़ें 👉  राशन कार्ड धारकों के लिए आखिरी मौका : 15 नवंबर तक कराएं ई-केवाईसी, वरना निरस्त हो सकती है यूनिट 

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: pithoragarh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

रुद्रपुर पहुंची ‘न्याय यात्रा’ : धान खरीद में देरी, अंकिता हत्याकांड और भर्ती घोटालों पर कांग्रेस का हमला

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुद्रपुर। अल्मोड़ा से शुरू हुई कांग्रेस की प्रदेशव्यापी ‘न्याय यात्रा’ ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर पहुंची, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में यात्रा का फूल-मालाओं और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित सभा में कांग्रेस […]

Read More
उत्तराखण्ड

रुद्रपुर में रफ्तार का कहर: डंपर की टक्कर से मामा-भांजे की दर्दनाक मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। यहां बगवाड़ा मंडी के सामने तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। रेलवे स्टेशन जा रहे दोनों की बाइक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि […]

Read More