प्रधानमंत्री के केदारनाथ आगमन की तैयारी में जुटे पार्टी कार्यकर्ता

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पांच नवंबर को केदारनाथ में दर्शन एवं लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम की योजना को अंतिम रूप देने में पार्टीकार्यकर्ता जुट गए है।

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/10/27/three-youths-accused-of-gang-rape-sentenced-to-life-imprisonment/

कार्यक्रम के दौरान पार्टी विधायक, सांसद, महापौर समेत अन्य जनप्रतिनिधि और पार्टी नेता साधु-संतों के साथ शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और बाबा केदार उनके आराध्य हैं। एक दौर में उन्होंने केदारनाथ के नजदीक ही तपस्या की थी। प्रधानमंत्री बनने के बाद से वह लगातार केदारनाथ आ रहे हैं। कोरोनाकाल में पिछले वर्ष वह नहीं आ पाए थे, लेकिन अब दीपावली के अगले दिन पांच नवंबर को उनकी केदारनाथ यात्रा का कार्यक्रम तय हो गया है। इस दौरान वह केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेने के साथ ही लगभग 400 करोड़ की लागत के कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। वह केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की समाधि स्थली में स्थापित शंकराचार्य की भव्य प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

सबके मद्देनजर भाजपा अब प्रधानमंत्री की केदारनाथ यात्रा को शिव मंदिरों से जोड़ने की योजना बना रही है। इसके अंतर्गत शिवालयों में पार्टी नेता शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री की केदारनाथ यात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्त्‍ता भी अलग-अलग क्षेत्रों से उनसे जुड़ेंगे। प्रयास ये है कि नीलकंठ, टपकेश्वर, हरिद्वार समेत प्रदेश में जहां भी भगवान शिव के मंदिर हैं, वहां जलाभिषेक का बड़ा कार्यक्रम हो जाए और इनमें श्रद्धालुओं, साधु-संतों के साथ पार्टी नेता मौजूद रहेंगे। ऐसी येाजना बनाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Party workers preparing for Prime Minister's arrival in Kedarnath Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More