स्थिति सामान्य होते ही शुरू होगी चारधाम यात्रा – महाराज।

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। कोरोना से प्रदेश को बचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है यह बात पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सोशल मीडिया पर वीडियो में जारी करते हुए कही। महाराज ने कहा कि स्थिति सामान्य होने के बाद तीर्थयात्रियों व श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित ढंग से चारधाम यात्रा का संचालन किया जाएगा। जब तक यात्रा संचालित नहीं होती तब तक श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए चारधाम यात्रा स्थगित रहने तक वर्चुअल दर्शन की व्यवस्था की गई है। जिससे घर बैठे श्रद्धालु चारधाम के वर्चुअल दर्शन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर पहुंची ‘न्याय यात्रा’ : धान खरीद में देरी, अंकिता हत्याकांड और भर्ती घोटालों पर कांग्रेस का हमला

उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में स्थित श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट छह माह के लिए मंगलवार तड़के ब्रह्ममुहूर्त में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। कोरोना काल में सुरक्षा के तमाम इंतजामों के बीच श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देश-दुनिया के श्रद्धालुओं को बधाई दी। श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने पर वर्चुअल दर्शन कर महाराज ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अन्य धामों की तरह बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खोले गए। रावल, तीर्थ पुरोहित और प्रशासनिक अधिकारियों की सीमित मौजूदगी में पूरे विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मेष लग्न पुष्य नक्षत्र में मंगलवार सुबह सवा चार बजे भगवान बद्री विशाल के पट खोले गए।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस पर धामी का बड़ा हमला : ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान का ऐलान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

More Stories

उत्तराखण्ड

रुद्रपुर पहुंची ‘न्याय यात्रा’ : धान खरीद में देरी, अंकिता हत्याकांड और भर्ती घोटालों पर कांग्रेस का हमला

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुद्रपुर। अल्मोड़ा से शुरू हुई कांग्रेस की प्रदेशव्यापी ‘न्याय यात्रा’ ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर पहुंची, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में यात्रा का फूल-मालाओं और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित सभा में कांग्रेस […]

Read More
उत्तराखण्ड

रुद्रपुर में रफ्तार का कहर: डंपर की टक्कर से मामा-भांजे की दर्दनाक मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। यहां बगवाड़ा मंडी के सामने तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। रेलवे स्टेशन जा रहे दोनों की बाइक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि […]

Read More