पौड़ी में मौत बनकर दौड़ी इको कार : 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से 8 लोगो की मौत के साथ ही 4 अन्य घायल

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के रिखणीखाल क्षेत्र में शनिवार (आज) एक एक इको कार के अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 300 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसे के वक्त वाहन में कुल 12 लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर व्यापक राहत एवं बचाव अभियान चलाया। सभी आठ मृतकों के शव खाई से बाहर निकाल लिए गए हैं, चार घायलों को सुरक्षित रेस्क्यू कर एंबुलेंस से प्राथमिक चिकित्सा केंद्र रिखणीखाल पहुंचाया गया।

पुलिस के अनुसार शनिवार 28 नवंबर को थाना रिखणीखाल को सूचना मिली कि कलवाड़ी गांव के पास इको वाहन संख्या UK 15 TA 2152 दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है। वाहन रिखणीखाल से भंगलवाड़ की ओर जा रहा था।सूचना मिलते ही थाना रिखणीखाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और स्थानीय स्तर पर भी राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और करीब 300 मीटर गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण रहा। टीमों ने काफी मशक्कत के बाद सभी 12लोगों को खाईसे बाहर निकाला। इनमें आठ लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि चार लोग घायल अवस्था में मिले।

यह भी पढ़ें 👉  बोलेरो वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत  

पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार दुर्घटना में भंगलवाड़ निवासी कांति देवी (45) पत्नी दिनेश चंद्र, रेखा देवी (42) पत्नी प्रेम सिंह, वाहन चालक अनिल देवराड़ा (48) पुत्र जयानंद, सुमित्रा देवी (50) पत्नी रमेश सिंह, सुनीता देवी (45) पत्नी मदन सिंह, धनेश्वरी देवी (46) पत्नी किशन चंद्र, सरोजनी देवी (38) पत्नी मोहन सिंह और रजनी देवी (25) की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  जिसे चाहकर जीवनसाथी बनाया, उसी ने दिया दर्द … घायल विवाहिता का वीडियो में छलका दर्द 

हादसे में शशि देवी (35) पत्नी गजेंद्र सिंह, शकुंतला देवी (45) पत्नी महेंद्र सिंह, जगदीश सिंह पुत्र भोपाल सिंह और सत्यवती देवी (36) पत्नी जगदीश घायल हुए हैं। सभी घायल भंगलवाड़ क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। रेस्क्यू के बाद उन्हें एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक चिकित्सा केंद्र रिखणीखाल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

रिखणीखाल के कलवाड़ी में हुए इस भीषण सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

यह भी पढ़ें 👉  गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुस उड़ाए जेवर, पुलिस ने नकदी एवं जेवरात सहित आरोपी को किया गिरफ्तार  

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था करने को भी कहा है। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। पहाड़ी क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक हादसे से भंगलवाड़ गांव में शोक की लहर है। एक ही गांव के कई लोगों की मौत से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 8 dead and 4 injured in the accident.   उत्तराखण्ड न्यूज Devbhoomi News Eeco car falls into a 300-meter-deep gorge Eeco car turns deadly in Pauri: 8 dead and 4 injured after vehicle plunges into a 300-meter-deep gorge; Uttarakhand News Hindi News News from the hills News From the Pahad Pauri news Road Accident इको कार गिरी 300 मीटर गहरी खाई में दुर्घटना में 8 लोगो की मौत एवं 4 अन्य घायल पौड़ी न्यूज सड़क दुर्घटना

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नैनीताल-अल्मोड़ा के DM बदले, ललित मोहन रयाल को शासन में नई जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने शुक्रवार देर रात प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। शासन की ओर से जारी तबादला आदेश में नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारियों समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर […]

Read More
उत्तराखण्ड

सात करोड़ की कथित वसूली केस में हाईकोर्ट से झटका, ज्योति सिंह पर गिरफ्तारी की तलवार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। सात करोड़ रुपये की कथित वसूली और हनीट्रैप के आरोपों में घिरी ज्योति सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाईकोर्ट से राहत की उम्मीद लेकर पहुंची ज्योति सिंह को शुक्रवार को झटका लगा। अदालत ने उसकी याचिका खारिज कर […]

Read More
उत्तराखण्ड

सिलक्यारा से धराली तक रेस्क्यू ऑपरेशन के नायक आईपीएस अर्पण यदुवंशी अब करेंगे नैनीताल जिले की कप्तानी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। आईपीएस अर्पण यदुवंशी ने नैनीताल जिले के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में कमान संभाल ली है। 2017 बैच के अधिकारी यदुवंशी ने 27 नवंबर (आज) पुलिस कार्यालय हल्द्वानी पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले उन्होंने काठगोदाम स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद […]

Read More