उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नैनीताल-अल्मोड़ा के DM बदले, ललित मोहन रयाल को शासन में नई जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें -
 

 

 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने शुक्रवार देर रात प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। शासन की ओर से जारी तबादला आदेश में नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारियों समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को हटाकर शासन में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि अल्मोड़ा के जिलाधिकारी अंशुल सिंह को नैनीताल का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

 
शासन के आदेश के मुताबिक, नैनीताल के डीएम ललित मोहन रयाल को जिलाधिकारी पद से हटाकर अपर सचिव कार्मिक एवं अपर सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, वर्तमान में अल्मोड़ा के जिलाधिकारी के पद पर तैनात अंशुल सिंह को नैनीताल का नया डीएम नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर निदेशक खेल एवं युवा कल्याण दीप्ति सिंह को अल्मोड़ा का जिलाधिकारी बनाया गया है। इन नियुक्तियों के साथ ही कुमाऊं मंडल के दो महत्वपूर्ण जिलों की प्रशासनिक कमान अब नए अधिकारियों के हाथों में आ गई है।
 
इसके अलावा कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर को नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईएएस अधिकारी निधि यादव के विभागीय दायित्वों में भी बदलाव किया गया है। उनसे कृषि विभाग की जिम्मेदारी हटा दी गई है। अब उन्हें अपर सचिव खेल एवं युवा कल्याण के साथ निदेशक खेल एवं युवा कल्याण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 
देहरादून और हरिद्वार जिले में भी अधिकारियों के दायित्व बदले गए हैं। देहरादून में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) केके मिश्र को हरिद्वार का एडीएम बनाया गया है। पीसीएस अधिकारी पंकज उपाध्याय को अपर मेलाधिकारी केसाथ एडीएम हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। हरिद्वार में एडीएम के पद पर तैनात वैभव गुप्ता को देहरादून स्थानांतरित करते हुए वहां एडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 
इसी क्रममें अल्मोड़ा में एसडीएम के पद पर तैनात सीमा विश्वकर्मा को नैनीताल स्थानांतरित किया गया है।वहीं नैनीताल में एसडीएम के पद पर कार्यरत सुधीर कुमार को अल्मोड़ा भेजा गया है।
 
शुक्रवार देर रात जारी हुए इन आदेशों को प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। खासतौर पर नैनीताल और अल्मोड़ा जैसे कुमाऊं के महत्वपूर्ण जिलों में जिलाधिकारियों के बदले जाने से जिला प्रशासन की कमान नए अधिकारियों के हाथों में होगी। वहीं, देहरादून और हरिद्वार में भी प्रशासनिक जिम्मेदारियों के पुनर्वितरण से सरकारी कामकाज की व्यवस्था में बदलाव आएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report dehradun news Devbhoomi News District Magistrates of Nainital and Almora changed.  उत्तराखण्ड न्यूज Hindi News IAS transfers Major administrative reshuffle in Uttarakhand: DMs of Nainital and Almora replaced; Lalit Mohan Rayal assigned a new role within the state administration. Uttarakhand News News from the hills News From the Pahad आईएएस स्थानांतरण देहरादून न्यूज नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारी बदले

More Stories

उत्तराखण्ड

पौड़ी में मौत बनकर दौड़ी इको कार : 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से 8 लोगो की मौत के साथ ही 4 अन्य घायल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के रिखणीखाल क्षेत्र में शनिवार (आज) एक एक इको कार के अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 300 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसे के वक्त वाहन […]

Read More
उत्तराखण्ड

सात करोड़ की कथित वसूली केस में हाईकोर्ट से झटका, ज्योति सिंह पर गिरफ्तारी की तलवार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। सात करोड़ रुपये की कथित वसूली और हनीट्रैप के आरोपों में घिरी ज्योति सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाईकोर्ट से राहत की उम्मीद लेकर पहुंची ज्योति सिंह को शुक्रवार को झटका लगा। अदालत ने उसकी याचिका खारिज कर […]

Read More
उत्तराखण्ड

सिलक्यारा से धराली तक रेस्क्यू ऑपरेशन के नायक आईपीएस अर्पण यदुवंशी अब करेंगे नैनीताल जिले की कप्तानी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। आईपीएस अर्पण यदुवंशी ने नैनीताल जिले के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में कमान संभाल ली है। 2017 बैच के अधिकारी यदुवंशी ने 27 नवंबर (आज) पुलिस कार्यालय हल्द्वानी पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले उन्होंने काठगोदाम स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद […]

Read More