हल्द्वानी। बाल विवाह निषेध दिवस के अवसर पर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बाल विकास परियोजना हल्द्वानी शहर,बाल विकास परियोजना हल्द्वानी ग्रामीण एवं इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डेवलपमेंट (ISD) संस्था हल्द्वानी के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को एसडीएम हल्द्वानी द्वारा हरि झंडी देकर रवाना किया गया।
रैली में वन स्टॉप सेंटर हल्द्वानी, महिला शक्ति केंद्र एवं बाल विकास विभाग द्वारा सक्रिय सहभागिता की गई। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना के सभी सुपरवाइजर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर आमजन को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के प्रति जागरूक किया तथा बाल विवाह की रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी हल्द्वानी शहर किरणलता जोशी, बाल विकास परियोजना अधिकारी हल्द्वानी ग्रामीण हेमा कांडपाल एवं ISD के जिला समन्वयक विनोद कुमार टम्टा, मिशन शक्ति से अभिमन्यु सहित संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
रैली का समापन बाल विवाह निषेध की शपथ लेकर किया गया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने बालविवाह मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के बीच पुलिस विभाग में तबादलों का दौर जारी है। इसी क्रम में हरिद्वार के बाद अब देहरादून जिले में भी निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के 18 तबादले किए गए हैं। कई थानों में नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं,जबकि […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में आयोजित इंटर हाउस वैदिक मैथ्स क्विज प्रतियोगिता का फाइनल राउंड आज उत्साह व प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में चारों हाउस के फाइनलिस्ट प्रतिभागियों ने अपनी गणितीय प्रतिभा, तार्किक क्षमता एवं त्वरित गणना कौशल का शानदार प्रदर्शन […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में रोजगार, स्वास्थ्य, शहरी विकास और जनकल्याण से जुड़े कई बड़े फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1700 रुपये की […]