कीमती आभूषणो के साथ घर से अचानक गायब हुई 20 वर्षीय युवती, पीछे छोड़ गई कई सवाल  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

बागेश्वर। यहां एक युवती के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने की सूचना मिली है । आरोप है कि युवती घर से जाते समय अपनी बड़ी बहन के कीमती आभूषण भी साथ ले गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी आज बिंदुखत्ता में लोकथात संस्कृति महोत्सव में करेंगे शिरकत  

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, 20 वर्षीय युवती 21 नवंबर की तड़के करीब तीन बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। उसके पिता का आरोप है कि घर से निकलते समय युवती अपनी बड़ी बहन के कुछ कीमती आभूषण भी ले गई।परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। युवती का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग में बारातियों का वाहन खाई में गिरा, तीन की मौत के साथ चार घायल  

परिजनों ने 24 नवंबर को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस के अनुसार लापता युवती का रंग सांवला और कद करीब साढ़े चार फीट है। घर से निकलते समय उसने हरे रंग का पाजामा और काले रंग की हुडी पहनी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  गैंगरेप मामले के बाद त्रिशूल होमस्टे पर फिर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि से अतिक्रमण ध्वस्त 

पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती और आभूषणों की तलाश की जिम्मेदारी एएसआई मोहन सिंह रावत को सौंपी गई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 20-year-old woman suddenly disappears from home bageshwar news Crime News; sudden disappearance of a young woman; valuable jewelry—including that of her sister—also missing.   उत्तराखण्ड न्यूज Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad taking valuable jewelry with her and leaving many questions behind; Uttarakhand News क्राइम न्यूज बागेश्वर न्यूज युवती की अचानक गुमशुदगी युवती के साथ ही बहन के कीमती आभूषण भी गायब

More Stories

उत्तराखण्ड

रुड़की मेन बाजार में बाइक-स्कूटी की भीषण भिड़ंत में दो युवकों की मौत के साथ ही एक घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुड़की। यहां मंगलवार देर रात मेन बाजार में बाटा शोरूम के पास बाइक व स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों वाहनों की टक्कर इतनी भीषण थी कि सवार युवक सड़क […]

Read More
उत्तराखण्ड

सिलेंडर धमाकों से दहला पवाणी गांव : 33 घर राख, 58 परिवारों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक स्थित हरकीदून घाटी के पवाणी गांव में मंगलवार शाम भीषण अग्निकांड ने भारी तबाही मचा दी। शाम करीब साढ़े चार बजे एक मकान में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और एक के […]

Read More
उत्तराखण्ड

दस दिवसीय सरस आजीविका मेले का हुआ भव्य शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज मैदान में मंगलवार को दस दिवसीय सरस आजीविका मेले का भव्य शुभारंभ राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। आगामी 03 दिसंबर तक चलने वाले इस मेले में उत्तराखंड सहित देश […]

Read More