गुलदार का खूनी हमला: महिला की मौत के बाद ग्रामीणों के दबाव पर गुलदार को मारने के आदेश

ख़बर शेयर करें -
 

खबर सच है संवाददाता 

कोटद्वार। कोटद्वार रेंज से सटे सनेह पट्टी के कोटड़ीढांग में सोमवार को गुलदार के हमले में 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। महिला की मौत से आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने महिला का शव उठाने से इनकार करते हुए हमलावर गुलदार को मारने के आदेश जारी करने की मांग की। बढ़ते जनआक्रोश और मानव जीवन पर मंडराते खतरे को देखते हुए प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक नीना ग्रेवाल ने हमलावर गुलदार को मारने की अनुमति जारी कर दी। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मृतका की पहचान कविता कोठियाल (42) पत्नी कमल किशोर, निवासी कोटड़ीढांग, सनेह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में पिछले कई दिनों से गुलदार की सक्रियता बनी हुई थी। इससे पहले तीन नवंबर की शाम सनेह मल्ली गांव में गुलदार ने संतोष रावत की आठ वर्षीय बेटी सान्वी पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उस दौरान बच्ची की मां नीलम देवी ने साहस दिखाते हुए गुलदार के मुंह से अपनी बेटी को छुड़ाया था। इस घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में नियमित गश्त शुरू करने के साथ ही गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया था। बावजूद इसके गुलदार की सक्रियता बनी रही और सोमवार को उसने एक और महिला की जान ले ली।

 

महिला की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि आखिर कब तक क्षेत्र के लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ेगी। विजय रावत, हिमांशु बहुखंडी, संजय भंडारी, चंद्रेश कुमार और अनिल कुमार समेत कई ग्रामीणों एवं महिलाओं ने वनविभाग के खिलाफ आक्रोश जताया और हमलावर गुलदार को तत्काल मारने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर में छह महिला उपनिरीक्षक सहित 36 उपनिरीक्षकों के बदले कार्यक्षेत्र

ग्रामीणों के विरोध और घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक नीना ग्रेवाल ने सोमवार को ही आदेश जारी कर कोटड़ीढांग, सनेह और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में सक्रिय हमलावर गुलदार को मारने की अनुमति दे दी। आदेश में कहा गया है कि गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने व ट्रैंकुलाइज करने के प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। लगातार हो रही घटनाओं और मानव जीवन पर गंभीर खतरे को देखते हुए अंतिम विकल्प के रूप में उसे मारने की अनुमति दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सात हजार भी कम पड़े ! वन विभाग के प्रधान सहायक का रुपये लेते वीडियो वायरल 

इसके लिए नरेंद्रनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल के शूटर भीम सिंह को नामित किया गया है। हालांकि आदेश में स्पष्ट किया गया है कि गुलदार को पकड़ने के सभी संभव प्रयास भी जारी रहेंगे। क्षेत्र में कैमरा ट्रैप और सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर ड्रोन की मदद से भी गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग में बारातियों का वाहन खाई में गिरा, तीन की मौत के साथ चार घायल  

महिला की मौत की सूचना पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, मेयर शैलेंद्र सिंह रावत, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत और कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुमन कोटनाला समेत कई वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी लेने के साथ ही ग्रामीणों से बातचीत की। घटना के बाद से सनेह पट्टी और आसपास के गांवों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और गुलदार की दहशत से निजात दिलाने की मांग की है।

 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Deadly leopard attack: Following a woman's death Devbhoomi News Hindi News human-wildlife conflict kotdwar news News from the hills News From the Pahad orders issued to kill the leopard due to pressure from villagers; Uttarakhand News orders to kill the leopard.    उत्तराखण्ड न्यूज woman killed in leopard attack कोटद्वार न्यूज गुलदार के हमले से महिला की मौत गुलदार को मारने के आदेश वन्य जीव संघर्ष

More Stories

उत्तराखण्ड

लोकथात महोत्सव के मंच से धामी का बड़ा ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा एक हजार क्षमता का सांस्कृतिक भवन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  बिंदुखत्ता। सोमवार को बिंदुखत्ता में आयोजित तीन दिवसीय लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और परंपराएं प्रदेश की असली पहचान हैं। इन्हें संरक्षित कर अगली पीढ़ी तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। सीएम ने क्षेत्र के लिए कई […]

Read More
उत्तराखण्ड

कच्छ हादसा: कोटद्वार में सैन्य परिवारों के सात पार्थिव शरीरो की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    कोटद्वार। गुजरात के कच्छ में हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले कोटद्वार निवासी सैन्य परिवार के सातों सदस्यों के पार्थिव शरीर सोमवार सुबह कोटद्वार पहुंचाए गए। सातों पार्थिव शरीर कौड़िया स्थित आर्मी कैंप लाए गए, जहां से सैन्य सम्मान और परिजनों […]

Read More
उत्तराखण्ड

छह साल का प्रेम, दूसरे निकाह की तैयारी… बारात से पहले प्रेमिका पहुंची पुलिस चौकी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार । यहां जिले के लक्सर क्षेत्र में छह साल तक प्रेम संबंध में रहने के बाद प्रेमी के दूसरी युवती से निकाह करने की खबर मिलते ही प्रेमिका ने प्रेमी की बारात निकलने से पहले सुल्तानपुर पुलिस चौकी पहुंच युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण […]

Read More