कोटद्वार। गुजरात के कच्छ में हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले कोटद्वार निवासी सैन्य परिवार के सातों सदस्यों के पार्थिव शरीर सोमवार सुबह कोटद्वार पहुंचाए गए। सातों पार्थिव शरीर कौड़िया स्थित आर्मी कैंप लाए गए, जहां से सैन्य सम्मान और परिजनों की मौजूदगी में उन्हें उनके आवास तक पहुंचाया गया। अपनों के पार्थिव शरीर देख परिजनों के साथ ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
सातों पार्थिव शरीर को कोटद्वार लाए जाने के बाद अंतिम यात्रा शुरू हुई। नायक राजेश सिंह रावत का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए उनके आवास से मुक्तिधाम रवाना किया गया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने दिवंगत राजेश सिंह रावत के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। वहीं, अन्य मृतकों के पार्थिव शरीरों के अंतिम दर्शन के बाद कोटद्वार के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इस हृदयविदारक हादसे में सेना के दो जवान, उनकी पत्नियां और तीन मासूम बच्चों की मौत हुई थी। मृतकों में महज तीन महीने की एक बच्ची भी शामिल थी। बताया जा रहा है कि परिवार बेटी के जन्मदिन के अवसर पर गुजरात गया था। कच्छ का रण घूमने के बाद शनिवार रात परिवार कार से लौट रहा था। इसी दौरान उनकी कार एक ट्रॉले से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार दो हिस्सों में बंट गई और उसमें सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की खबर से पूरे कोटद्वार क्षेत्र में शोक की लहर है। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह हादसा बेहद हृदय विदारक है और इससे पूरा कोटद्वार शोक में डूबा हुआ है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी गहरा शोक जताया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की गई थी।
हादसे में जान गंवाने वालों में नायक सौरभ सिंह नेगी (32 वर्ष), उनकी पत्नी सविता नेगी (31वर्ष) व तीन महीने की बेटी शिविका नेगी शामिल हैं। तीनों ध्रुव विहार, कोटद्वार के निवासी थे। इसके अलावा नायक नितिन गुसाईं की पत्नी रिंकी गुसाईं (32 वर्ष) और चार वर्षीय बेटी वामिका गुसाईं की भी हादसे में मौत हुई। दोनों मोटाढाक, कोटद्वार के निवासी थे। वहीं, नायक राजेश सिंह रावत (34 वर्ष) और उनकी सात वर्षीय बेटी रक्षिता ने भी इस हादसे में जान गंवाई। दोनों सिंबलचोड़, कोटद्वार के निवासी थे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार । यहां जिले के लक्सर क्षेत्र में छह साल तक प्रेम संबंध में रहने के बाद प्रेमी के दूसरी युवती से निकाह करने की खबर मिलते ही प्रेमिका ने प्रेमी की बारात निकलने से पहले सुल्तानपुर पुलिस चौकी पहुंच युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। बेटे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से नाराज महिला यहां त्रिशूल चौक पर अचानक एक महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई और नीचे कूदकर जान देने की धमकी देने लगी। महिला को टावर पर चढ़ा देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले में 36 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। इनमें 30 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस और छह महिला उप निरीक्षक शामिल हैं। तबादला सूची में रुद्रपुर, काशीपुर, बाजपुर, जसपुर, खटीमा, सितारगंज, किच्छा और […]