बेटे पर पुलिस कार्रवाई से नाराज मां कूदने की दी धमकी देते हुए  चढ़ी मोबाइल टावर पर, पुलिस ने उतारा सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रपुर। बेटे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से नाराज महिला यहां त्रिशूल चौक पर अचानक एक महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई और नीचे कूदकर जान देने की धमकी देने लगी। महिला को टावर पर चढ़ा देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। 

सूचना मिलते ही रुद्रपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और  स्थिति को देखते हुए फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस और बचाव दल ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया और काफी सतर्कता के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस के छह निरीक्षकों को भावभीनी विदाई, एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने नई तैनाती के लिए दी शुभकामनाएं

बताया जा रहा है कि महिला के बेटे के खिलाफ दिनेशपुर थाने में पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इसी सिलसिले में महिला के बेटे को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। आरोप है कि बेटे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर महिला ने यह कदम उठाया। पुलिस के अनुसार,, महिला मोबाइल टावर पर चढ़कर पुलिस और शिकायतकर्ता पक्ष पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग की शादी पर पुलिस का छापा, सेहरा सजाए दूल्हे को परिजनों समेत लिया हिरासत में

घटना 22 नवंबर 2026 की है। वहीं महिला की पहचान जगतपुरी, दिनेशपुर निवासी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से गरुड़, जिला बागेश्वर की रहने वाली बताई गई है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी विभव सैनी के मुताबिक, दिनेशपुर थाने में दर्ज मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 78 और 79 तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 11 और 12 के तहत कार्रवाई की गई है। इसी मामले में महिला के बेटे को पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  शादी से पहले दूल्हा लापता : बारात का इंतजार कर रहें लड़की पक्ष के लोग पहुंचे रुद्रपुर कोतवाली   

महिला के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। हालांकि पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए आवागमन सुचारू कराया। फिलहाल पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है। साथ ही नाबालिग पीड़ित की पहचान और गोपनीयता बनाए रखने की बात कही गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report a mother climbed a mobile tower and threatened to jump; police brought her down safely. Uttarakhand News crime news Devbhoomi News Hindi News Mother upset over police action against her son News from the hills News From the Pahad rudrapur news threatens to jump udham singh nagar news Upset over police action against her son woman climbs mobile tower.     उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज कूदने की धमकी क्राइम न्यूज बेटे पर पुलिस कार्रवाई से नाराज मां मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला रुद्रपुर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

ऊधमसिंह नगर में छह महिला उपनिरीक्षक सहित 36 उपनिरीक्षकों के बदले कार्यक्षेत्र

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले में 36 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। इनमें 30 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस और छह महिला उप निरीक्षक शामिल हैं। तबादला सूची में रुद्रपुर, काशीपुर, बाजपुर, जसपुर, खटीमा, सितारगंज, किच्छा और […]

Read More
उत्तराखण्ड

सीएम धामी आज बिंदुखत्ता में लोकथात संस्कृति महोत्सव में करेंगे शिरकत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज (23 नवंबर) जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं।   जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:45 बजे हेलीकॉप्टर से एनआईटी हेलीपैड, श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) से प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 1:30 बजे […]

Read More
उत्तराखण्ड

रुद्रप्रयाग में बारातियों का वाहन खाई में गिरा, तीन की मौत के साथ चार घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रप्रयाग।यहां बारात में जा रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार […]

Read More