16 वर्षीय नाबालिग की शादी पर पुलिस का छापा, सेहरा सजाए दूल्हे को परिजनों समेत लिया हिरासत में

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

दिनेशपुर। ऊधमसिंह नगर के दिनेशपुर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का विवाह कराया जा रहा था। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे और उसके परिजनों को हिरासत में लेकर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनेशपुर के गांव बुकसौरा में एक नाबालिग लड़की का विवाह कराए जाने की सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल विवाह स्थल पर पहुंची। उस समय शादी समारोह पूरे उत्साह के साथ चल रहा था। घराती और बाराती भोजन कर रहे थे और विवाह की तैयारियां अंतिम चरण में थीं। दूल्हा भी सेहरा सजाकर मंडप में विवाह की रस्मों में शामिल होने के लिए तैयार था।
 
पुलिस टीम के अचानक पहुंचने से शादी समारोह में मौजूद लोगों में खलबली मच गई। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की और विवाह से संबंधित जानकारी जुटाई। इसके बाद नाबालिग के उम्र संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई। दस्तावेजों में लड़की की उम्र महज 16 वर्ष पाई गई। नाबालिग की उम्र सामने आने के बाद पुलिस ने विवाह की प्रक्रिया रुकवा दी और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी।
 
थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि नाबालिग के विवाह की सूचना मिलने पर पुलिस टीम गांव बुकसौरा पहुंची थी। जांच में लड़की की उम्र 16 वर्ष सामने आई। इसके बाद पुलिस ने गांव के ही दूल्हे भूपाल विश्वास पुत्र समीर विश्वास और उसके परिजनों को हिरासत में लिया। पुलिस ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 
नाबालिग की शादी कराए जाने का यह मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। कानून के मुताबिक 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की का विवाह बाल विवाह की श्रेणी में आता है। ऐसे विवाह को रोकने के साथ ही इसमें शामिल जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 16 वर्षीय नाबालिग की शादी crime news Devbhoomi News Dineshpur news Hindi News marriage of a 16-year-old minor News from the hills News From the Pahad Police raid a wedding involving a 16-year-old minor; the groom—still wearing his wedding headdress—and his family members are taken into custody. Uttarakhand News police take the groom and his family members into custody. उत्तराखण्ड न्यूज udham singh nagar news ऊधमसिंह नगर न्यूज क्राइम न्यूज दिनेशपुर न्यूज पुलिस ने  दूल्हे और परिजनों को लिया हिरासत में

More Stories

उत्तराखण्ड

आंचल दूध और दुग्ध उत्पादों के बड़े दाम, 20 नवंबर से लागू होंगी नई दरें 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने आंचल ब्रांड के दूध और दुग्ध उत्पादों की नई मूल्य सूची जारी कर दी है। संशोधित दरें 20 नवंबर 2026 से लागू होंगी। नई दरों के अनुसार दूध, पनीर और क्रीम समेत कई उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की […]

Read More
उत्तराखण्ड

टिहरी में भाजपा का सियासी कुनबा बढ़ा, सभी नौ ब्लॉक प्रमुख पार्टी के पाले में   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  टिहरी। विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के साथ राजनीतिक दलों द्वारा जनप्रतिनिधियों को अपने पाले में लाने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में भाजपा ने टिहरी जिले में अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत करते हुए जौनपुर की ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार समेत कई जनप्रतिनिधियों को […]

Read More
उत्तराखण्ड

रुड़की के होटल में पुलिस की छापेमारी, महिला और होमगार्ड जवान समेत चार हिरासत में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुड़की। यहां रोडवेज बस अड्डे के सामने स्थित एक होटल में आज (गुरुवार) उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पैसों के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया। होटल में कथित देह कारोबार संचालित होने की सूचना पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने […]

Read More