हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में बुधवार को एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत की सुनवाई सूची में मामला क्रम संख्या 118 पर दर्ज था, लेकिन कार्यवाही में देरी के चलते सुनवाई की नौबत नहीं आई। इससे फैसले की उम्मीद लगाए बैठे हजारों परिवारों को एक बार फिर इंतजार करना पड़ा। अब सभी की निगाहें गुरुवार को होने वाली संभावित सुनवाई पर टिक गई हैं।
वर्ष 2023 से सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन इस मामले को लेकर हल्द्वानी ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की नजरें अदालत की कार्यवाही पर लगी हुई हैं। बनभूलपुरा रेलवे भूमि विवाद से करीब 3500 भवन और 5236 परिवार प्रभावित बताए जा रहे हैं। अनुमान के मुताबिक लगभग 27 हजार लोगों का भविष्य इस मामले के फैसले से जुड़ा हुआ है। यही वजह है कि सुप्रीम कोर्ट में होने वाली हर सुनवाई को बेहद अहम माना जा रहा है।
सुनवाई टलने से एक बार फिर लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। वहीं, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने बनभूलपुरा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है। अब गुरुवार को होने वाली कार्यवाही पर सभी की निगाहें रहेंगी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। हनीट्रैप, ब्लैकमेलिंग और करोड़ों रुपये की कथित वसूली का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हल्द्वानी के एक स्टोन क्रशर कारोबारी ने महिला समेत 7 लोगों पर सुनियोजित साजिश के तहत हनीट्रैप में फंसाकर करीब सात करोड़ रुपये की वसूली करने का आरोप लगाया है। कारोबारी का […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। जंगल से सटे इलाकों में बाघ की दहशत के बीच बुधवार सुबह रामनगर में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई। अपनी पत्नी के साथ बाइक से मवेशियों के लिए चारा लेने जा रहे एक व्यक्ति पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। हमले में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चमोली। यहां जिले में बुधवार सुबह आधे घंटे के भीतर दो बार भूकंप आने से लोगों में दहशत फैल गई। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, दोनों भूकंप की तीव्रता 4.1 और 2.8 मैग्नीट्यूड दर्ज की […]