भोगपुर में नदी किनारे झाड़ियों में मिला 10-12 दिन पुराना युवक का शव 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। यहां भोगपुर में नदी किनारे झाड़ियों के बीच मंगलवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भोगपुर में नदी किनारे झाड़ियों के बीच मंगलवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ। कुछ लोग ज़ब सुबह लकड़ियां लेने के लिए नदी किनारे गए थे। इसी दौरान वन विकास निगम के खनन तौल कांटे से कुछ दूरी पर झाड़ियों में उन्हें एक शव पड़ा दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  उक्रांद ने नैनीताल में फूंकी संगठन विस्तार की नई ऊर्जा, बड़ी संख्या में युवाओं ने थामा दल का दामन

सूचना मिलते ही रानीपोखरी थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह खोलिया पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। थानाध्यक्ष के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 30 से 40 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात एक बोलेरो वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत जबकि छह अन्य घायल  

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले एक युवक इस क्षेत्र में घूमता हुआ दिखाई दिया था, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही थी। आशंका जताई जा रही है कि नदी किनारे मिला शव उसी युवक का हो सकता है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, शव करीब 10 से 12 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के साथ ही मामले की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान : विधायक सुमित हृदयेश ने घेरा भाजपा सरकार को  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Bhogpur riverbank Body of a young man body of a young man found in bushes.   उत्तराखण्ड न्यूज crime news dehradun news Devbhoomi News estimated to be 10–12 days old found in bushes along a riverbank in Bhogpur; Uttarakhand News Hindi News News from the hills News From the Pahad क्राइम न्यूज झाड़ियों में मिला युवक का शव देहरादून न्यूज भोगपुर नदी किनारा

More Stories

उत्तराखण्ड

रेलवे भूमि अतिक्रमण मामला: सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, आइटम नंबर 118 पर लगा केस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। बहुचर्चित रेलवे भूमि अतिक्रमण और बनभूलपुरा मामले में बुधवार (आज) सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। शीर्ष अदालत की कोर्ट संख्या-01 में सूचीबद्ध इस मामले को लेकर एक बार फिर हल्द्वानी सहित पूरे क्षेत्र में लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में […]

Read More
उत्तराखण्ड

एमबीपीजी कॉलेज : छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक से मारपीट के विरोध में प्राध्यापकों का कार्य बहिष्कार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। यहां एमबीपीजी कॉलेज में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप और प्राध्यापक के साथ मारपीट की घटना के विरोध में मंगलवार को कॉलेज के प्राध्यापकों ने कार्य बहिष्कार किया। प्राध्यापकों ने मामले में निष्पक्ष जांच कराने और आरोपों की सच्चाई सामने लाने की मांग उठाई। […]

Read More
उत्तराखण्ड

सब्जी की आड़ में नशे का कारोबार : 64.80 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान हल्द्वानी में एक युवक को भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। मंडी क्षेत्र में पकड़े गए आरोपी के पास से 216 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत 64 लाख […]

Read More