खनन गतिविधियों पर अब वैज्ञानिक निगरानी, बागेश्वर-पिथौरागढ़-चमोली में लगेंगे 8 मॉनिटरिंग स्टेशन

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

देहरादून।उत्तराखंड के खनन प्रभावित पर्वतीय क्षेत्रों में अब खनन गतिविधियों से होने वाले भूगर्भीय प्रभावों और संभावित भूकंपीय हलचलों पर आधुनिक तकनीक से नजर रखी जाएगी। राज्य सरकार ने बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली में माइक्रो-अर्थक्वेक मॉनिटरिंग की व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत तीनों जिलों के खनन बाहुल्य क्षेत्रों में कुल आठ मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। यह पहल खनन गतिविधियों के दौरान होने वाले कंपन, भूगर्भीय बदलाव और पर्यावरणीय स्थिरता का वैज्ञानिक आकलन करने में मददगार होगी।

इस महत्वपूर्ण योजना को लेकर भू-तत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, उत्तराखंड और वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। योजना के तहत मॉनिटरिंग स्टेशनों की स्थापना और अध्ययन का कार्य वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के वैज्ञानिक करेंगे।इस पूरी परियोजना पर करीब 2.41 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रथम चरण में अध्ययन कार्य पांच वर्ष की अवधि के लिए निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान : विधायक सुमित हृदयेश ने घेरा भाजपा सरकार को  

दरअसल, राज्य में विभिन्न जियो-टेक्टोनिक जोन की परिस्थितियों और खनन गतिविधियों से पड़ने वाले प्रभावों को समझने के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकार के विभागों और आईआईटी रुड़की के विषय विशेषज्ञों की एक विशेष समिति गठित की गई थी। समिति की सिफारिशों के आधार पर पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य सरकार ने माइक्रो-अर्थक्वेक मॉनिटरिंग कराने का निर्णय लिया था। अब इस दिशा में कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेक फेल होते ही मची चीख-पुकार, मुनिकीरेती में दीवार से टकराई बच्चों से भरी बस 
 

भू-तत्व एवं खनिकर्म निदेशालय के निदेशक राजपाल लेखा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप प्रदेश में खनन गतिविधियों की निगरानी के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। माइक्रो-अर्थक्वेक मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित करना राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि खनन गतिविधियों की आधुनिक तकनीक से निगरानी के लिए यह व्यवस्था स्थापित करने वाला उत्तराखंड संभवतः देश का पहला राज्य होगा।

यह भी पढ़ें 👉  गोला बाईपास पर भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत  

इस अवसर पर वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के निदेशक राजपाल लेखा, भू-तत्व एवं खनिकर्म निदेशालय के निदेशक, जीडी प्रसाद, संयुक्त निदेशक गढ़वाल दिनेश कुमार, संयुक्त निदेशक, रजिस्ट्रार, डॉ. नरेश कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. परम सहित अन्य वैज्ञानिक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

इस योजना से पर्वतीय क्षेत्रों में खनन गतिविधियों के प्रभावों का वैज्ञानिक अध्ययन करने, संभावित भूगर्भीय जोखिमों को समझने और पर्यावरणीय स्थिरता बनाए रखने के प्रयासों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report and Chamoli; Uttarakhand News Dehradun News; mining-affected mountainous regions; geological impacts of mining activities; surveillance using modern technology.  उत्तराखण्ड न्यूज Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad Pithoragarh Scientific monitoring of mining activities: 8 monitoring stations to be set up in Bageshwar आधुनिक तकनीक से नजर खनन गतिविधियों से होने वाले भूगर्भीय प्रभाव खनन प्रभावित पर्वतीय क्षेत्र देहरादून न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

मिशन 2027: भाजपा ने तेज की चुनावी तैयारी, हारी हुई 23 सीटों पर रहेगा खास फोकस

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। लगातार सत्ता में वापसी के साथ इस बार पहले से बड़ी जीत दर्ज करने के लक्ष्य के साथ भाजपा द्वारा संगठन को सक्रिय करने और चुनावी […]

Read More
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में 11 माह की मासूम से दरिंदगी, गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश रेफर; आरोपी फरार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां शहर कोतवाली क्षेत्र की एक बस्ती में 11 माह की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया है।  जानकारी के अनुसार, बच्ची के पिता एक फैक्टरी में काम करते हैं। आरोप […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोला बाईपास पर भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। कोतवाली बनभूलपुरा क्षेत्र के गोला बाईपास रोड पर सोमवार (आज) सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे एक व्यक्ति बाइक संख्या UK 06 BK 0927 पर गोला बाईपास से शनि बाजार […]

Read More