मिशन 2027: भाजपा ने तेज की चुनावी तैयारी, हारी हुई 23 सीटों पर रहेगा खास फोकस

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। लगातार सत्ता में वापसी के साथ इस बार पहले से बड़ी जीत दर्ज करने के लक्ष्य के साथ भाजपा द्वारा संगठन को सक्रिय करने और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने की कवायद शुरू कर दी है।भाजपा का फोकस सांगठनिक मजबूती, कमजोर विधानसभा क्षेत्रों में पकड़ मजबूत करने और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने पर है। प्रदेश प्रभारी राम माधव ने दावा किया है कि पार्टी 2027 के चुनाव में वर्ष 2017 और 2022 से भी बेहतर प्रदर्शन करेगी।
 
रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी राम माधव,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में तीन अहम बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी के भावी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से मंथन किया गया।
 
बैठक बाद मीडिया से बातचीत में प्रदेश प्रभारी राम माधव ने कहा कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी गंभीरता से तैयारियों में जुटी है।राष्ट्रीय संगठन महामंत्री की उपस्थिति मेंचुनावी योजना और रणनीति पर चर्चा की गई है। कांग्रेस की तैयारियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में फिलहाल अंदरूनी लड़ाई चल रही है, जिसे रोकने के लिए वहां रणनीति बनाई जा रही है, जबकि भाजपा जनता का अधिक से अधिक आशीर्वाद प्राप्त करने की तैयारी कर रही है।
 
चुनावी दृष्टि से पूरी तरह सक्रिय है। बैठकों में विधानसभा क्षेत्रवार स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं और उनके समाधान के साथ ही सरकार की उपलब्धियों का अलग-अलग संकलन तैयार करने पर चर्चा हुई। समाज के सभी वर्गों और जातियों तक पहुंच बनाने के लिए विशेष आउटरीच कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद और संगठनात्मक सक्रियता को भी चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा बनाया जाएगा।
 
उन्होंने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिन 23 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था, उन क्षेत्रों की राजनीतिक परिस्थितियों का विशेष आकलन किया गया है। इन सीटों पर पार्टी अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए अलग रणनीति तैयार करेगी। इसके अलावा दिसंबर में प्रस्तावित सांगठनिक कार्यक्रमों, पार्टी के रिपोर्ट कार्ड, मीडिया सेंटर की शुरुआत और 21-22 नवंबर को आयोजित होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
 
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के साथ ही पार्टी की कोर कमेटी की बैठक भी प्रस्तावित है। इन बैठकों के जरिए संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की दिशा में काम किया जाएगा।
 
बैठकों में प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन, बांसुरी स्वराज, प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा सहित केंद्रीय और प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report bjp news BJP’s election preparations dehradun news Devbhoomi News Hindi News Mission 2027: BJP intensifies election preparations; special focus to be placed on 23 seats lost previously. Uttarakhand News News from the hills News From the Pahad political news strategy to reclaim lost seats. उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज भाजपा की चुनावी तैयारी भाजपा न्यूज राजनीतिक समाचार हारी हुई सीटे वापस लाने की तैयारी

More Stories

उत्तराखण्ड

“प्रभावी मॉनिटरिंग एवं मेंटरिंग फॉर एकेडमिक सपोर्ट” विषय पर चार दिवसीय आवासीय राज्य कार्यशाला का भीमताल में शुभारंभ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    भीमताल। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), उत्तराखंड द्वारा स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन के सहयोग से डायट भीमताल में “प्रभावी मॉनिटरिंग एवं मेंटरिंग फॉर एकेडमिक सपोर्ट” विषय पर चार दिवसीय (16 से 19 नवंबर) आवासीय राज्य कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। जिसमें कुमाऊँ मंडल के […]

Read More
उत्तराखण्ड

खनन गतिविधियों पर अब वैज्ञानिक निगरानी, बागेश्वर-पिथौरागढ़-चमोली में लगेंगे 8 मॉनिटरिंग स्टेशन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून।उत्तराखंड के खनन प्रभावित पर्वतीय क्षेत्रों में अब खनन गतिविधियों से होने वाले भूगर्भीय प्रभावों और संभावित भूकंपीय हलचलों पर आधुनिक तकनीक से नजर रखी जाएगी। राज्य सरकार ने बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली में माइक्रो-अर्थक्वेक मॉनिटरिंग की व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। इसके […]

Read More
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में 11 माह की मासूम से दरिंदगी, गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश रेफर; आरोपी फरार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां शहर कोतवाली क्षेत्र की एक बस्ती में 11 माह की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया है।  जानकारी के अनुसार, बच्ची के पिता एक फैक्टरी में काम करते हैं। आरोप […]

Read More