मुख्यमंत्री धामी के कालाढूंगी दौरे पर कांग्रेस का हंगामा : कुसुमखेड़ा में प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी/कालाढूंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कालाढूंगी दौरे के दौरान कांग्रेस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जन समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक और प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अपनी मांगें रखने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें कुसुमखेड़ा चौराहे पर ही रोक दिया। इस दौरान पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विरोध स्वरूप कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद में पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  चाचा नेहरू के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लें युवा पीढ़ी : सुमित हृदयेश 

युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने के अधिकार को भी दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस बल के जरिए रोकना लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उत्तराखंड की बेटी को अब तक न्याय नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। एक ओर सरकार महिला सम्मान के कार्यक्रम आयोजित कर रही है, वहीं दूसरी ओर अंकिता को न्याय दिलाने की मांग पर जनता जवाब मांग रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालढांग रेंज में स्टोर से हाथी दांत गायब होने पर रेंजर और प्रभारी रेंजर पर गिरी गाज 

प्रदर्शन में शामिल मयंक गोस्वामी ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है। हल्द्वानी समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों की बदहाल स्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी से आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, छात्र नेता मेहुल साह और मंजू दानू ने कहा कि युवा कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी और विरोध की आवाज को दबाने की कोशिशों का विरोध करेगी।

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के कालाढूंगी आगमन पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता क्षेत्र की समस्याओं को उनके सामने रखना चाहते थे,लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रमुख मांगों में चकलुवा स्थित एथेनॉल फैक्ट्री को बंद करना, क्षेत्र की जनता को प्राधिकरण से राहत दिलाना, बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना तथा महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर रोक लगाकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : स्कॉर्पियो-अर्टिगा की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, चार गंभीर 

पुलिस कार्रवाई में मयंक गोस्वामी, हर्ष शर्मा, अक्षत पाठक, घनिष्ठ कुमार, भावेश कुरिया, यश सिंहाना, साहिल राज व सचिन राठौर समेत अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Congress creates a stir during Chief Minister Dhami’s visit to Kaladhungi; police arrest protesters in Kusumkheda. Uttarakhand News Congress creates a stir in Kusumkheda Devbhoomi News Haldwani/Kaladhungi News: Chief Minister Dhami’s visit to Kaladhungi Hindi News News from the hills News From the Pahad police arrest protesters. उत्तराखण्ड न्यूज कांग्रेस का कुसुमखेड़ा में हंगामा प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार मुख्यमंत्री धामी का कालाढूंगी दौरा हल्द्वानी/कालाढूंगी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

कार-ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत में दो मासूम बच्चों समेत चार घायल, चालक फरार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। बनभूलपुरा कोतवाली क्षेत्र में गौला बाईपास रोड स्थित गौला पार्किंग के निकट रविवार सुबह कार और ई-रिक्शा की भिड़ंत हो गई। हादसे में 6 और 13 वर्ष के दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।  […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ : संचालिका गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। राजधानी देहरादून में स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार संचालित किए जाने का मामला सामने आया है।एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और रायपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सहस्त्रधारा रोड स्थित सनराइज स्पा सेंटर पर छापेमारी कर इस धंधे का पर्दाफाश […]

Read More
उत्तराखण्ड

शादी की खुशियों में मनमानी पड़ेगी भारी : सड़क जाम और देर रात डीजे पर पुलिस सख्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। शादी की खुशियों के नाम पर सड़कें जाम करने, देर रात तक कानफोड़ू डीजे बजाने और बारात के नाम पर यातायात ठप करने वालों की अब खैर नहीं। विवाह समारोहों में मनमानी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। साफ कर […]

Read More