हल्द्वानी। यहां मुखानी क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार चारों आरोपी शहर में चर्चित बताए जा रहे ITI गैंग के सदस्य हैं।
पुलिस के मुताबिक, बीती देर रात पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली मुखानी में शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि चार युवक नाबालिग बच्ची को डराकर-धमकाकर और बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धीरज बिष्ट, नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गोनी को छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पूरे मामले की निगरानी एसएसपी नैनीताल ने स्वयं की।पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते घटना के कुछ ही घंटों में चारों नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट किया महिलाओं, बालिकाओं और नाबालिग बच्चों के खिलाफ अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े अपराधों पर नैनीताल पुलिस की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता श्रीनगर। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक स्कॉर्पियो और अर्टिगा कार के बीच आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। जिसमे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह भी पढ़ें 👉 भाई दूज पर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। मोबाइल कारोबार में वर्चस्व और व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा को लेकर दो दुकानदारों के बीच चल रही रंजिश शुक्रवार को खूनी संघर्ष में बदल गई।जगतपुरा-आवास विकास क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई,जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। चुनाव आयोग के निर्देशों के बाद शासन ने गुरुवार देर रात 24 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इससे एक दिन पहले 10 आईएएस समेत 30 अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए थे। कार्मिक विभाग के अनुसचिव तजम्मुल हुसैन खान की ओर से तबादला आदेश जारी किए […]