पिता की हत्या का बदला लेने के लिए खूनी खेल : 56 वर्षीय विमला देवी की हत्या कर फेंका शव; तीन गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रामनगर। यहां किशनपुर छोई में 56 वर्षीय विमला देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी मोहित फर्त्याल अपने पिता की पूर्व में हुई हत्या का बदला लेना चाहता था। इसी रंजिश में उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर महिला पर हमला किया और उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने शव को वाहन से लाकर घटनास्थल के पास फेंक दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  छह माह के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट : जयकारों के बीच मुखबा रवाना हुई मां गंगा की उत्सव डोली 

पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर को डायल 112 पर सूचना मिली कि किशनपुर छोई निवासी त्रिलोक सिंह बिष्ट के घर के बाहर एक महिला का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका की पहचान विमला देवी पत्नी खिलाप सिंह बिष्ट के रूप में की। महिला के शरीर पर चोटों के गंभीर निशान मिलने के बाद पुलिस ने फील्ड यूनिट की मदद से साक्ष्य जुटाए। मृतका के बेटे कुंदन सिंह बिष्ट की तहरीर पर हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कोतवाल पर अभद्रता और धक्का-मुक्की का आरोप : चेयरमैन ने समर्थकों संग कोतवाली में दिया धरना; सफाई व्यवस्था ठप करने का ऐलान 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस और एसओजी की अलग-अलग टीमें गठित कीं। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में तीन संदिग्ध महिला के साथ मारपीट कर उसे जबरन ले जाते और बाद में वाहन से शव को घटनास्थल के पास फेंकते नजर आए। फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहित फर्त्याल को गिरफ्तार किया। वहीं, उसके साथी सैरान और मो. अब्बूजर को रामनगर रेलवे मैदान के पास से उस समय पकड़ा गया, जब वे फरार होने की तैयारी में थे। गिरफ्तार आरोपियों की उम्र क्रमशः 32, 21 और 22 वर्ष है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन डंडे, एक लोहे का पाना, एक पत्थर, वारदात में इस्तेमाल वाहन संख्या UK04 AN6012 और मृतका के पेटीकोट का नाड़ा बरामद किया है।

यह भी पढ़ें 👉  पटाखे का धमाका बना मौत की वजह : धातु का टुकड़ा गले में घुसने से पीएसी रिक्रूट की मौत 

एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को दो हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report A deadly game to avenge a father’s murder: 56-year-old Vimla Devi killed and her body dumped; three arrested. Uttarakhand News Crime News.   उत्तराखण्ड न्यूज Devbhoomi News Hindi News murder news News from the hills News From the Pahad ramnagar news क्राइम न्यूज मर्डर न्यूज रामनगर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

ताजीम अंसारी बने हल्द्वानी से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून/हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के निर्देशानुसार व अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी राकेश गिरी की सहमति पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यो / विशेष आमंत्रित सदस्यो / स्थाई आमंत्रित सदस्यो की घोषणा की गईं है। इसी क्रम में भाजपा […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन प्रहार: पुलिस ने बुलेट सवार युवक से लूट का खुलासा कर तीन सगे भाइयों समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुद्रपुर।  सिडकुल की कंपनी से घर लौट रहे एक युवक को रास्ते में घेरकर मारपीट करने और उसकी बुलेट मोटरसाइकिल, नकदी व एटीएम कार्ड लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ऑपरेशन प्रहार केतहत कार्रवाई करते हुए ट्रांजिटकैंप थाना पुलिस ने वारदात […]

Read More
उत्तराखण्ड

कोतवाल पर अभद्रता और धक्का-मुक्की का आरोप : चेयरमैन ने समर्थकों संग कोतवाली में दिया धरना; सफाई व्यवस्था ठप करने का ऐलान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  लालकुआं। ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी और कोतवाली प्रभारी के बीच हुई कहासुनी के मामले ने अब आंदोलन का रूप ले लिया है। कोतवाल पर अभद्र व्यवहार और धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष […]

Read More