कामवन। तीर्थराज विमल कुण्ड स्थित श्री हरि कृपा आश्रम के संस्थापक एंव श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने यहाँ श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि जो व्यक्ति विपत्तियों, बाधाओं व परेशानियों से लड़ने की क्षमता रखता हो वही जीवन के विकास का सच्चा आनंद प्राप्त कर सकता है। महानता के काम करना लेकिन अपने को महान मत समझना। जीवन में वही आगे बढ़ सकते हैं जो व्यर्थ के उलझाव व टकराव से बचने की कोशिश करते हैं। संसार के सभी जीव मोह रूपी रात्रि में सोए हुए हैं मोह नींद में सोए उन जीवों को जगाने ही आते हैं सभी संत, महापुरुष यहां तक की परमात्मा भी। इस संसार रूपी रात्रि में मात्र परमार्थी व प्रपंच से वियोगी लोग ही जागते हैं। जीव को जगा हुआ तभी जानना चाहिए जबकि उसे सभी विषयों व विलासिताओं से वैराग्य हो जाए,उठो,जागो व अपने लक्ष्य की ओर बिना रुके तब तक चलते रहो जब तक कि तुम्हें तुम्हारा लक्ष्य प्राप्त न हो जाए। सेवा धर्म इतना सरल नहीं है जितना हमने उसे समझा है यह सबसे कठिन है परंतु असंभव नहीं है।यदि हम प्रभुस्मरण करते हुए प्रयास करें तो असंभव को भी संभव किया जा सकता है।
कहा कि मनुष्य महान है शांति का पुंज है सब कुछ कर सकता है लेकिन सोया है, भूला है, परेशान है उसके जागते ही सब कुछ जग जाएगा। संसार की हर वस्तु, पदार्थ, प्राणी नाशवान है इनका सदैव साथ नहीं रहता तथा परमात्मा का साथ कभी नहीं छूटता है।अतः हमें जगत की यथासामर्थ्य सेवा करनी चाहिए तथा सेवा का अवसर मिलने पर स्वयं को सौभाग्यशाली समझना चाहिए। व सेवा के आए उस अवसर को हाथ से न जाने देने पर स्वयं को परम सौभाग्यशाली समझना चाहिए। हमें जगत में जब भी संत, गुरु, परमात्मा, बुजुर्ग, माता-पिता व धर्म एवं संस्कृति की सेवा का अवसर मिले तो उसे प्रसन्न होकर करनी चाहिए , भार समझकर नहीं। क्योंकि भार समझकर की गई सेवा, सेवा की श्रेणी में नहीं आती है।यह मात्र सेवा का दिखावा हो सकता है सेवा नहीं। अपने दिव्य वचनों में उन्होंने कहा कि मैं नहीं कहता सारे संसार की सेवा करें या जितनी कोई और सेवा कर रहा हो उतनी सेवा करें, परंतु यह तो अवश्य कहूंगा कि जहां कर सके, जितनी कर सके, जब कर सके, जैसे भी कर सके, जितनों व जिनकी कर सकें सेवा अवश्य करें।
महाराज श्री ने कहा कि भूतकाल से प्रेरणा लें, हो चुकी गलतियों को सुधारें, भविष्य के लिए योजनाएं चाहे बनाएं लेकिन वर्तमान में जीना सीख लें। सर्वाधिक महत्वपूर्ण समय वर्तमान ही है। वर्तमान का ही उत्तम से उत्तम सदुपयोग करें। वर्तमान को छोड़कर मात्र भूत व भविष्य का चिंतन मूर्खता है। आज लोगों में सहनशक्ति का सर्वथा अभाव हो रहा है। किसी को एक दूसरे की बात अच्छी नहीं लगती। क्रोध व आवेश बात बात में आ जाता है। लेकिन ऐसा क्रोध व आवेश जिसके आनेपर हम अपने होश खो बैठें,विवेक को जागृत ना रख सके, उचित अनुचित का बोध हमें ना रहे, हमारे जीवन के लिए अच्छा नहीं है।स्वस्थ व जीवित व्यक्ति की पहचान खून गर्म, चेतना जागृत परंतु मस्तिष्क ठंडा रहना है व राष्ट्र में शांति व प्रेम, एकता तथा सद्भाव बनाए रखने के लिए अच्छा है। उन्होंने कहा कि हमेशा मुस्कुराते रहना चाहिए क्योंकि अन्यान्य प्रार्थनाओं की अपेक्षा इससे आप स्वयं को परमात्मा के अधिक करीब अनुभव करेंगे।
अपने धारा प्रवाह प्रवचनों से उन्होंने सभी को मंत्रमुग्ध व भाव विभोर कर दिया। सारा वातावरण “श्री गुरू महाराज”, “कामां के कन्हैया” व लाठी वाले भैय्या की जय जयकार से गूंज उठा ।
आश्रम में श्री महाराज जी के दर्शनों व दिव्य अमृत वचनों को सुनने के लिए लगातार भक्तों का ताँता लगा हुआ है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता जब कोई न हो, तब केवल ईश्वर (हरि) और सतगुरु ही सच्ची रक्षा करते हैं – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु कामवन। तीर्थराज विमल कुंड स्थित श्री हरि कृपा आश्रम के संस्थापक एवं श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। दस दिवसीय नवरात्रि महोत्सव व विराट धर्म सम्मेलन धूमधाम से सम्पन्न होने के बाद आज प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी को श्री हरि कृपा आश्रम चित्रकूट रामनगर से हज़ारों भक्तों ने बहुत ही भावपूर्ण अश्रुपूरित विदाई […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता मात्र रावण आदि के पुतले दहन ही नहीं अंतर की अस्मिता को भी त्यागने का संकल्प लें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने […]