पटाखे दिलाने के बहाने आठ साल की मासूम से दुष्कर्म : आरोपी पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता 

काशीपुर। यहां आठ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। आरोप है कि एक युवक बच्ची को पटाखे दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और शुगर मिल की दीवार के पास झाड़ियों में उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता के पिता ने आईटीआई कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान का भारत पर वार, 3 विकेट से दर्ज की जीत

जानकारी के अनुसार, खड़कपुर देवीपुरा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि क्षेत्र में रहने वाला 29 वर्षीय नीरज उर्फ चेंचू उर्फ पंकज उनकी आठ वर्षीय पुत्री को पटाखे दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। आरोप है कि युवक बच्ची को शुगर मिल की दीवार के पास झाड़ियों में ले गया, जहां उसने इस वारदात को अंजाम दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पटाखे का धमाका बना मौत की वजह : धातु का टुकड़ा गले में घुसने से पीएसी रिक्रूट की मौत 

उन्होंने बताया कि मामले की जांच एसआई मीनाक्षी मनराल को सौंपी गई है। पुलिस प्रकरण के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report crime news Devbhoomi News Eight-year-old girl raped on pretext of getting firecrackers: Accused in police custody Hindi News kashipur news lure of firecrackers News from the hills News From the Pahad rape of innocent girl uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज काशीपुर न्यूज क्राइम न्यूज पटाखे दिलाने का लालच मासूम से दुष्कर्म

More Stories

उत्तराखण्ड

कोतवाल पर अभद्रता और धक्का-मुक्की का आरोप : चेयरमैन ने समर्थकों संग कोतवाली में दिया धरना; सफाई व्यवस्था ठप करने का ऐलान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  लालकुआं। ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी और कोतवाली प्रभारी के बीच हुई कहासुनी के मामले ने अब आंदोलन का रूप ले लिया है। कोतवाल पर अभद्र व्यवहार और धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष […]

Read More
उत्तराखण्ड

चार माह पहले काम की तलाश में आया था हल्द्वानी, शादी की खुशियों के बीच उठी 22 वर्षीय युवक की अर्थी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता   लालकुआं। मोटाहल्दू बाइपास पर बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। चार माह पहले ही वह अल्मोड़ा से काम की तलाश में हल्द्वानी आया था। उसकी शादी तय हो गई थी युवक की मौत से परिवार […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल जल्द, 20 से 25 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले की तैयारी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। प्रदेश में लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों के तबादलों की तैयारी तेज हो गई है। इस फेरबदल के दायरे में 20 से अधिक आईएएस और पीसीएस अधिकारी आ सकते हैं। इनमें जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी […]

Read More