चार माह पहले काम की तलाश में आया था हल्द्वानी, शादी की खुशियों के बीच उठी 22 वर्षीय युवक की अर्थी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता  

लालकुआं। मोटाहल्दू बाइपास पर बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। चार माह पहले ही वह अल्मोड़ा से काम की तलाश में हल्द्वानी आया था। उसकी शादी तय हो गई थी युवक की मौत से परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

यह भी पढ़ें 👉  नशे की लत ने उजाड़ा परिवार: भांजे को बचाने पहुंचे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या   

मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के ग्राम गल्ली पोस्ट कफलनी (दन्या) निवासी महेंद्र कुमार पुत्र किशन राम रामपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में कुक का काम करता था। वह रामपुर रोड से मोटाहल्दू बाइपास होते हुए बरेली रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर के बाहर लगे बिजली के पोल से टकरा गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। महेंद्र के नाक, कान और मुंह से खून निकलने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस एवं SDRF का चीना पीक के जंगलों में संयुक्त रेस्क्यू अभियान; लापता युवक अर्णव की तलाश में लगातार कॉम्बिंग जारी 

सूचना पर पहुंची टीपी नगर चौकी पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महेंद्र को सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  गदरपुर में अवैध कट बना जानलेवा, कार-बाइक की भीषण भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा गंभीर  

टीपी नगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के बड़े भाई बसंत कुमार ने उसकी शिनाख्त की। बसंत ने बताया कि दोनों भाइयों की शादी तय हो चुकी थी और परिवार में एक साथ शादी की तैयारियां चल रही थीं। हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं।

 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report A 22-year-old man Death of a youth in a road accident.  उत्तराखण्ड न्यूज Devbhoomi News Hindi News lalkuan news met a tragic end; his funeral procession took place amidst what should have been the joy of his wedding. Uttarakhand News News from the hills News From the Pahad Road Accident who had arrived in Haldwani four months ago in search of work लालकुआं न्यूज सड़क दुर्घटना सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल जल्द, 20 से 25 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले की तैयारी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। प्रदेश में लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों के तबादलों की तैयारी तेज हो गई है। इस फेरबदल के दायरे में 20 से अधिक आईएएस और पीसीएस अधिकारी आ सकते हैं। इनमें जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

नैनीताल पुलिस एवं SDRF का चीना पीक के जंगलों में संयुक्त रेस्क्यू अभियान; लापता युवक अर्णव की तलाश में लगातार कॉम्बिंग जारी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। डॉ मंजुनाथ टीसी एसएसपी नैनीताल द्वारा नैनीताल के चीना पीक (जंगल क्षेत्र) से लापता हुए युवक अर्णव कुमार सिंह (उर्फ प्रिंस कुमार) की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस, SDRF, वन विभाग, डॉग स्क्वैड और ड्रोन टीमों द्वारा बड़े पैमाने पर संयुक्त रेस्क्यू व कॉम्बिंग […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामनगर में 56 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता  रामनगर। यहां छोई के किशनपुर क्षेत्र में देर रात एक 56 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका […]

Read More