देहरादून में रिश्तों का कत्ल: दीवार विवाद में भांजे की हत्या के साथ बीच-बचाव करने पहुंचे दो लोग भी घायल  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। राजधानी देहरादून के रायपुर क्षेत्र में दीवार निर्माण को लेकर हुआ पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मामूली कहासुनी के बाद पिता-पुत्र पर अपने ही भांजे की धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने का आरोप है। हमले में बीच-बचाव करने पहुंचे दो अन्य लोग भी घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस : महानगर कांग्रेस ने केक काटकर मनाई वर्षगांठ, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ 

पुलिस के अनुसार घटना सोमवार शाम रायपुर थाना क्षेत्र के तरला अधोईवाला की है।यहां दीवार निर्माण को लेकर परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया।देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि नितिन कुमार और उसके बेटे रोहित कुमार ने धारदार हथियार से गौरव बागड़ी (26) पर हमला कर दिया। हमले में गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बचाने के लिए आगे आए दो अन्य लोग भी हमलावरों के वार से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड स्थापना दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान : 13 घोषणाओं से कर्मचारी, किसान और राज्य आंदोलनकारियों को सौगात  

घटना के बाद तीनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उपचार के दौरान गौरव की मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  दिवाली की रात दोस्तों के बीच विवाद में 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप 

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जया बलूनी ने बताया कि मामले में नितिन कुमार और रोहित कुमार के खिलाफ रायपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 109(1) और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report crime news dehradun news Devbhoomi News Hindi News murder news Murder of relationships in Dehradun: Nephew murdered in wall dispute Nephew murdered in wall dispute News from the hills News From the Pahad two people injured while trying to intervene uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज दीवार विवाद में भांजे की हत्या देहरादून न्यूज बीच-बचाव में दो लोग घायल मर्डर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

नशे की लत ने उजाड़ा परिवार: भांजे को बचाने पहुंचे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में नशे के आदी एक युवक ने अपने ही पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पिता अपने भांजे को बेटे के हमले से बचाने पहुंचे थे। इसी दौरान पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया और आरोपी ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस : महानगर कांग्रेस ने केक काटकर मनाई वर्षगांठ, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सुमित हृदयेश एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर राज्य स्थापना […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड स्थापना दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान : 13 घोषणाओं से कर्मचारी, किसान और राज्य आंदोलनकारियों को सौगात  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखण्ड का विकास सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विधानसभा भवन परिसर, भराड़ीसैंण गैरसैंण में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना की […]

Read More