दिवाली की सुबह PAC परिसर में मिला प्रशिक्षु जवान का शव, शरीर पर धारदार हथियार के निशान से सनसनी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रपुर। दिवाली की खुशियों के बीच रुद्रपुर स्थित 46वीं वाहिनी पीएसी परिसर में एक प्रशिक्षु जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 25 वर्षीय जवान विष्णु कुमार का शव परिसर में मिलने से सनसनी फैल गई। जवान के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, विष्णु कुमार पिछले छह महीने से 46वीं वाहिनी पीएसी परिसर में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था। उसका परिवार हरिद्वार में रहता है। प्रशिक्षण के चलते वह इस बार दिवाली पर घर नहीं जा सका था। शनिवार देर शाम उसकी अपने पिता हरीश राम से फोन पर बातचीत हुई थी। पिता के मुताबिक, बातचीत के दौरान बेटे ने सामान्य तरीके से बात की थी और उन्हें किसी तरह की परेशानी का कोई अंदेशा नहीं हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  नहीं रहे यूकेडी के वरिष्ठ नेता डॉ. नारायण सिंह जंतवाल : उत्तराखंड ने खोया अनुभवी राजनीतिक व्यक्तित्व

दिवाली की सुबह जवान का शव मिलने की सूचना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही जवान के साथ प्रशिक्षण ले रहे अन्य प्रशिक्षुओं और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लंबे समय से फरार गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार, नेपाल भागने की थी तैयारी  

मामले की जांच पंतनगर पुलिस कर रही है। पुलिस अधिकारी घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और घटना से जुड़ी परिस्थितियों की बारीकी से पड़ताल कर रहे हैं। शरीर पर मिले चोटों के निशानों की प्रकृति और मौत की वास्तविक वजह जानने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

उधर, बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद पिता हरीश राम ने घटना को संदिग्ध बताते हुए अनहोनी की आशंका जताई है। उनका कहना है कि रुद्रपुर पहुंचकर बेटे का शव देखने के बाद ही वह स्थिति के बारे में कुछ कह पाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर RSS के प्रांत कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों संग मनाया पर्व

पीएसी जैसे सुरक्षित परिसर में प्रशिक्षु जवान की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर दिवाली की रात ऐसा क्या हुआ कि सुबह जवान का शव मिला? शरीर पर चोटों के निशान किन परिस्थितियों में आए? क्या यह आत्महत्या है या किसी अन्य घटना का परिणाम? फिलहाल इन सवालों का जवाब पुलिस जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मिल सकेगा।

 

 

 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report body of a trainee jawan Body of a trainee jawan found on the PAC campus on the morning of Diwali; marks of a sharp-edged weapon on the body cause a stir. Uttarakhand News crime news Devbhoomi News Hindi News marks of a sharp-edged weapon.  उत्तराखण्ड न्यूज News from the hills News From the Pahad PAC Campus Rudrapur PAC परिसर रुद्रपुर rudrapur news udham singh nagar news उधमसिंह नगर न्यूज क्राइम न्यूज धारदार हथियार के निशान प्रशिक्षु जवान का शव रुद्रपुर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

दीपावली की सजावट बनी हादसे की वजह : बंदर के हमले से छत से गिरी महिला    

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  लालकुआं। यहां घर में लगी बिजली की झालर तोड़ रहे बंदर को भगाने पहुंची महिला पर बंदर ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घबराई महिला सीढ़ियों से नीचे उतरते समय संतुलन खो बैठी और छत से नीचे आंगन में जा गिरी। हादसे में महिला गंभीर […]

Read More
उत्तराखण्ड

23 साल बाद फिर गरमाया जेनी प्रकरण : जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाए गंभीर आरोप, डीएनए टेस्ट के साथ मांगी दोबारा सीबीआई जांच  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –           खबर सच है संवाददाता    हरक सिंह रावत ने आरोपों को बताया राजनीतिक साजिश, धामी समेत भाजपा नेताओं पर मानहानि का मुकदमा करने की दी चेतावनी   देहरादून। उत्तराखंड की सियासत में करीब 23 साल पहले सुर्खियों में आया बहुचर्चित जेनी प्रकरण एक बार फिर गरमा […]

Read More
उत्तराखण्ड

दीपावली पर RSS के प्रांत कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों संग मनाया पर्व

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तिलक रोड देहरादून स्थित प्रांत कार्यालय पहुंचे, जहां दीपावली के पावन अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों के साथ दीपावली का पर्व मनाया तथा सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। यह […]

Read More