नैनीताल। पूर्व विधायक एवं उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के वरिष्ठ नेता डॉ. नारायण सिंह जंतवाल का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से नैनीताल सहित पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. नारायण सिंह जंतवाल 66 वर्ष के थे।वह उपचार के सिलसिले में दिल्ली गएहुए थे जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं।
डॉ. जंतवाल उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेताओं में शुमार थे। उन्होंने उत्तराखंड की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई थी। वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने नैनीताल विधानसभा सीट से यूकेडी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। इसके बाद वर्ष 2012 में वह कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र से भी चुनाव मैदान में उतरे थे।
उनके निधन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक व्याप्त है। क्षेत्रवासियों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। डॉ. जंतवाल के निधन से उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी शोक का माहौल है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार चल रहे गिरधारी लाल साहू को उत्तराखंड पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने उत्तर प्रदेश के झांसी से […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सम्मिलित राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 के तहत विभिन्न विभागों में कुल 54 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता लालकुआं। नगर के विकास को नई रफ्तार देने के लिए नगर पंचायत ने कई बड़ी योजनाओं को मंजूरी दी है। साप्ताहिक हाट बाजार परिसर में करीब 4.25 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीस्टोरी कॉम्प्लेक्स का निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा। वहीं, ग्रीन पार्क के समीप […]