लालकुआं दुग्ध संघ ने प्रदेश में लहराया परचम : मुकेश बोरा के नेतृत्व में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बना सर्वश्रेष्ठ दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
लालकुआं। दुग्ध उत्पादन एवं सहकारिता के क्षेत्र में नैनीताल जनपद के लालकुआं दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने प्रदेशभर में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। बेहतर कार्यप्रणाली, दुग्ध उपार्जन और उपलब्धियों के दमपर लालकुआं दुग्ध संघ को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए उत्तराखंड का सर्वश्रेष्ठ दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ घोषित किया गया है। इस उपलब्धि से लालकुआं सहित पूरे नैनीताल जनपद के दुग्ध उत्पादकों और सहकारिता क्षेत्र का मान बढ़ा है। 
 
उत्तराखंड सहकारी डेरी फैडरेशन लिमिटेड कीओर से जारी प्रमाण-पत्र के अनुसार, 20 हजार लीटर से अधिक दैनिक प्रसंस्करण क्षमता वाले मैदानी क्षेत्र के दुग्ध संघों की श्रेणी में वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपार्जन संबंधी गतिविधियों के आंकड़ों के आधार पर लालकुआं दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए चयनित किया गया है।
 
आयोजित शक्तिफार्म, ऊधम सिंह नगर में आयोजित पशुपालन चिंतन गोष्ठी एवं मेले में प्रदेश के पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने लालकुआं दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा को सम्मानित करते हुए सर्वश्रेष्ठ दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ का प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया।इस अवसर पर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मुकेश बोरा को सम्मानित कर संघ की उपलब्धि की सराहना की।
 
प्रमाण-पत्र उत्तराखंड सहकारी डेरी फैडरेशन के प्रबंध निदेशक जयदीप अरोड़ा, सामान्य प्रबंधक आरएम तिवारी एवं उप महाप्रबंधक पीएस नागपाल के हस्ताक्षरों से जारी किया गया है।
 
इस सम्मान को संघ की बेहतर कार्यप्रणाली, प्रबंधन क्षमता और दुग्ध उत्पादकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के पशुपालकों की मेहनत, दुग्ध समितियों की सक्रियता और सहकारी व्यवस्था के सहयोग से लालकुआं दुग्ध संघ ने यह मुकाम हासिल किया है।
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Achieving State-wide Distinction Award for Best Milk Producers' Cooperative Union.  उत्तराखण्ड न्यूज Devbhoomi News Hindi News It Is Named the Best Milk Producers' Cooperative Union for the 2025-26 Financial Year. Uttarakhand News Lalkuan Milk Union (Nainital) Lalkuan Milk Union Shines Across the State: Under the Leadership of Mukesh Bora lalkuan news Leadership of Mukesh Bora News from the hills News From the Pahad प्रदेश में लहराया परचम मुकेश बोरा का नेतृत्व लालकुआं दुग्ध संघ नैनीताल लालकुआं न्यूज सर्वश्रेष्ठ दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ का पुरुष्कार

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्शन की यात्रा बनी मौत का सफर : गंगनानी में कार के नदी में समाने से पांच की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  उत्तरकाशी। यहां गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास गुरुवार (आज) गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए जा रही कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरते हुए नदी में समा गई। हादसे में अब तक पांच लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, […]

Read More
उत्तराखण्ड

महानगर कांग्रेस ने एचएमटी रानीबाग में दिया धरना, बुलंद किया नारा – “हमारी भूमि, हमारा अधिकार, कांग्रेस की यही है पुकार” 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    एचएमटी रानीबाग से प्राग फार्म तक संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही प्रदेश सरकार – सुमित हृदयेश   हल्द्वानी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गुरुवार (आज) एचएमटी फैक्ट्री, रानीबाग के गेट नंबर-2 पर हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश […]

Read More
उत्तराखण्ड

सरकारी जमीनों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी! धामी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का ‘भूमि बचाओ’ आंदोलन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। धामी सरकार ने उत्तराखंड की प्रचलित बाजार भाव के अनुसार कम से कम 1,00,000 करोड़ रूपये की सरकारी जमीनें और धरोहर संपत्तियाँ 60 से 90 साल केलिए निजी हाथों में औने-पौने दामों में सौंपने की पूरी तैयारी कर ली है। यह बात सरकार […]

Read More