बिंदुखत्ता के पशुपालकों को 42.46 लाख का बोनस, त्योहारों से पहले दुग्ध संघ ने दी बड़ी सौगात 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

लालकुआं। आगामी त्योहारों से पहले नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने बिंदुखत्ता क्षेत्र के पशुपालकों को बड़ी सौगात दी है। संघ की ओर से क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों में कुल 42 लाख 46 हजार रुपये का बोनस वितरित किया गया। करीब 66 करोड़ रुपये की दुग्ध खरीद के सापेक्ष बोनस मिलने से पशुपालकों में खुशी का माहौल है।

संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दुग्ध उत्पादकों को बोनस की धनराशि वितरित की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादक ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं। उनकी मेहनत और सहयोग से ही दुग्ध संघ की गतिविधियां लगातार आगे बढ़ रही हैं। संघ उत्पादकों के हितों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें बेहतर सुविधाएं और आर्थिक लाभ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  शराब के नशे में विवाद फिर सिर पर रॉड से दो वार और नदी में ठिकाने लगाया शव... अधिवक्ता हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा 

अध्यक्ष बोरा ने कहा कि बोनस वितरण पशुपालकों की मेहनत और योगदान का सम्मान है। इससे उन्हें दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। संघ का प्रयास है कि सहकारी समितियों को मजबूत बनाने के साथ ही दुग्ध उत्पादकों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का हल्लाबोल : 36 घंटे की भूख हड़ताल शुरू 

कार्यक्रम में बिंदुखत्ता क्षेत्र की रावत नगर प्रथम,रावत नगर द्वितीय, रावत नगर तृतीय, खुरियाखत्ता तृतीय, चित्रकूट और तिवारी नगर समितियों में बोनस वितरित किया गया। इसके साथ ही प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर संघ की ओर से समिति प्रगति विवरण भी प्रस्तुत किया गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2024-25, 2025-26 और एक अप्रैल 2026 से 30 अगस्त 2026 तक के आंकड़ों के माध्यम से समितियों की प्रगति और गतिविधियों की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क निर्माण में देरी पर भड़कीं पार्षद प्रीति आर्या, PWD कार्यालय में तालाबंदी की दी चेतावनी

कार्यक्रम में संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, सहायक प्रबंधक (स्टोर) मोहन चंद जोशी, एफओ शांति कोरंगा, मार्ग प्रभारी राजेंद्र प्रसाद, पूरन मिश्रा, गोपाल दत्त, मोनू कुमार सहित विभिन्न दुग्ध समितियों की प्रबंध कमेटियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 42.46 लाख का बोनस A bonus of ₹42.46 lakh for cattle rearers in Bindukhatta; the Milk Union offers a major gift ahead of the festive season. Uttarakhand News a major gift from the Milk Union.  उत्तराखण्ड न्यूज cattle rearers of Bindukhatta Devbhoomi News Hindi News lalkuan news News from the hills News From the Pahad दुग्ध संघ ने दी बड़ी सौगात बिंदुखत्ता के पशुपालक लालकुआं न्यूज ₹42.46 lakh bonus

More Stories

उत्तराखण्ड

एक पल में उजड़ गया परिवार : ट्रक के नीचे कार के दबने से मां-पत्नी समेत चार की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून । यहां बुधवार (आज) देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर मोहब्बेवाला के पास यूरिया से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर आई-20 कार के ऊपर पलट गया।कार के पूरी तरह ट्रक के नीचे दबने से उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड स्कूल में भव्य करियर एवं यूनिवर्सिटी फेयर का आयोजन, कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को देश प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से मिला सीधा मार्गदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शैमफोर्ड स्कूल, हल्द्वानी में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए करियर एवं यूनिवर्सिटी फेयर का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के विभिन्न अवसरों, करियर की संभावनाओं तथा भविष्य के लिए सही शैक्षणिक संस्थान और […]

Read More
उत्तराखण्ड

शराब के नशे में विवाद फिर सिर पर रॉड से दो वार और नदी में ठिकाने लगाया शव… अधिवक्ता हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    बागेश्वर।17 दिन से लापता अधिवक्ता एवं पूर्व सभासद धीरेंद्र परिहार की गुमशुदगी का मामला आखिरकार हत्या में तब्दील हो गया। बागेश्वर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया। बताया कि इस मामले में एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। […]

Read More