हल्द्वानी। छह माह पूर्व बजट उपलब्ध होने के बावजूद राजेन्द्र नगर वार्ड संख्या 12 में बदहाल सड़कों के निर्माण में हो रही देरी से नाराज पार्षद प्रीति आर्या ने स्थानीय लोगों के साथ लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता का घेराव कर विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो विभागीय कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी।
पार्षद प्रीति आर्या ने कहा कि वार्ड की गली नंबर 1 और 2 की सड़कों के निर्माण के लिए करीब छह माह पूर्व ही लोक निर्माण विभाग को धनराशि उपलब्ध करा दी गई थी, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। विभागीय उदासीनता के चलते स्थानीय लोगों को बदहाल सड़कों, धूल व गड्ढों के बीच आवागमन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि बजट उपलब्ध होने के बावजूद आखिर निर्माण कार्य में इतनी देरी क्यों की जा रही है।
इस दौरान युवा कांग्रेस नेता हेमंत साहू ने कहा कि सड़कों की मरम्मत के नाम पर केवल ऊपरी सतह ठीक करने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। सड़कों को पूरी तरह खोदकर निर्धारित मानकों और बेहतर गुणवत्ता के साथ नए सिरे से निर्माण कराया जाना चाहिए, ताकि सड़कें लंबे समय तक टिकाऊ रहें और जनता को बार-बार परेशानी न उठानी पड़े।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त व प्रभावी कार्रवाई का अभियान चलाया जाने के क्रम में प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। यहां दीपावली पर्व को देखते हुए व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर बाजार से अतिक्रमण हटाने, घुमंतू ठेले वालों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने, व्यापारियों और ग्राहकों के लिए अतिरिक्त पार्किंग उपलब्ध कराने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। व्यापारियों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। जनपद के रामनगर में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ और बेसहारा युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। करीब 25 वर्षीय युवती आठ माह की गर्भवती मिली है। युवती ने सामाजिक कार्यकर्ता को बताया कि होली के आसपास रामनगर क्षेत्र […]