इंसानियत को शर्मसार करने वाली दरिंदगी : आठ महीने की गर्भवती हुई बेसहारा युवती 

ख़बर शेयर करें -
  
 
खबर सच है संवाददाता 
 

नैनीताल। जनपद के रामनगर में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ और बेसहारा युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। करीब 25 वर्षीय युवती आठ माह की गर्भवती मिली है। युवती ने सामाजिक कार्यकर्ता को बताया कि होली के आसपास रामनगर क्षेत्र में दो-तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, युवती पिछले करीब आठ-नौ महीने से रामनगर और आसपास के क्षेत्रों में भटक रही थी। इस दौरान वह कई बार अलग-अलग स्थानों पर दिखाई दी। हाल ही में उसे काशीपुर में रोडवेज बस अड्डे के पास दर्द से तड़पते हुए देखा गया। इसी बीच किसी व्यक्ति ने सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश सुयाल को इसकी सूचना दी। सूचना पर मुकेश सुयाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवती की हालत गंभीर देखते हुए उसे पहले रामनगर में चिकित्सकों को दिखाया गया। जांच के दौरान उसके आठ माह की गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद मुकेश सुयाल ने बिना देरी किए युवती को हल्द्वानी सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया और पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी।
 
मुकेश सुयाल के मुताबिक, उन्होंने और उनकी टीम ने युवती से बातचीत की तो उसने स्वयं को मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र का निवासी बताया। बातचीत के दौरान युवती ने आरोप लगाया कि होली के आसपास रामनगर में दो-तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। युवती की मानसिक स्थिति और उसके द्वारा बताए गए घटनाक्रम को देखते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग : डेढ़ लाख की नकदी समेत सामान राख 

घटना पर रोष जताते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश सुयाल ने कहा कि एक असहाय और मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती के साथ इस तरह की कथित दरिंदगी बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  खूनी रिश्ते : भतीजे ने चाचा-चाची की लोहे की रॉड से पीटकर की हत्या  

रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए महिला सेल को भी जानकारी दी जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली से पहले बाजार की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग : व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report a mentally unwell young woman left eight months pregnant An act of brutality that shames humanity: A destitute young woman left eight months pregnant; Uttarakhand News brutality against a destitute young woman.  उत्तराखण्ड न्यूज crime news Devbhoomi News Hindi News humanity shamed News from the hills News From the Pahad ramnagar news आठ महीने की गर्भवती हुईमानसिक अस्वस्थ युवती इंसानियत शर्मसार क्राइम न्यूज बेसहारा युवती से दरिंदगी रामनगर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

दीपावली से पहले बाजार की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग : व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। यहां दीपावली पर्व को देखते हुए व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर बाजार से अतिक्रमण हटाने, घुमंतू ठेले वालों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने, व्यापारियों और ग्राहकों के लिए अतिरिक्त पार्किंग उपलब्ध कराने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं।   व्यापारियों […]

Read More
उत्तराखण्ड

होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा : पुलिस की छापेमारी में तीन गिरफ्तार   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां एक होटल में  किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल में संचालित देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार करते हुए मौके से दो पीड़ित महिलाओं को सकुशल बरामद कराया गया है। […]

Read More
उत्तराखण्ड

रेखा आर्या–गिरधारी साहू विवाद पहुंचा हाईकोर्ट : दोनों पक्षों की दलीलें सुन फैसला सुरक्षित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट में मंगलवार (आज) कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहे विवाद से जुड़े मामले में अहम सुनवाई हुई। गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी पर रोक लगाने और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे को निरस्त करने की मांग वाली […]

Read More