रेखा आर्या–गिरधारी साहू विवाद पहुंचा हाईकोर्ट : दोनों पक्षों की दलीलें सुन फैसला सुरक्षित 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट में मंगलवार (आज) कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहे विवाद से जुड़े मामले में अहम सुनवाई हुई। गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी पर रोक लगाने और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे को निरस्त करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ में हुई।

सुनवाई के दौरान रेखा आर्या की ओर से आरोप लगाया गया कि गिरधारी लाल साहू उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें विभिन्न कंपनियों से हटाने के साथ ही उनके 80 प्रतिशत शेयर भी बेच दिए गए हैं। इससे उनके राजनीतिक करियर को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उनकी ओर से अदालत से गिरधारी लाल साहू की याचिका खारिज करने की मांग की गई।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित भारत की थीम पर दून कॉन्वेंट में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

दूसरी ओर गिरधारी लाल साहू ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। उनकी ओर से कहा गया कि न तो उन्होंने रेखा आर्या को कभी डराया-धमकाया और न ही कंपनियों से हटाने के लिए फर्जी हस्ताक्षर किए। कंपनियों से उन्हें उनकी सहमति से हटाया गया था और आज भी उनके शेयर मौजूद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रेखा आर्या के राजनीतिक जीवन को आगे बढ़ाने में उन्होंने हमेशा सहयोग किया है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्र की एकता के शिल्पकार सरदार पटेल और सशक्त भारत की प्रतीक इंदिरा गांधी को कांग्रेसजनों ने किया नमन 

याचिका में गिरधारी लाल साहू ने दावा किया कि उनकी शादी वर्ष 2004 में हुई थी और पिछले 22 वर्षों से वे साथ रह रहे हैं। इसके बावजूद उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे में उन्हें शादी के समय खुद को अविवाहित बताने, फर्जी हस्ताक्षर के जरिए कंपनियों के निदेशक पद से हटाने, जान से मारने की धमकी देने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने जैसे आरोपों में फंसाया गया है।उन्होंने इन सभी आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी UTET प्रमाणपत्र से सरकारी नौकरी हासिल करने के आरोपी तीन शिक्षक बर्खास्त; अब FIR दर् 

याचिकाकर्ता ने यह आरोप भी लगाया कि रेखा आर्या के मंत्री बनने के बाद करीब 210 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की गई। उन्होंने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि उनके खिलाफ दर्ज मुकदमा तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर निरस्त किया जाना चाहिए। उन्होंने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक लगाने की भी गुहार लगाई।दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Devbhoomi News High court news High Court reserves verdict.   उत्तराखण्ड न्यूज Hindi News nainital news News from the hills News From the Pahad petition to stay arrest Rekha Arya–Girdhari Sahu dispute Rekha Arya–Girdhari Sahu dispute reaches High Court: Verdict reserved after hearing arguments from both sides; Uttarakhand News गिरफ्तारी पर रोक की याचिका नैनीताल न्यूज रेखा आर्या–गिरधारी साहू विवाद हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित हाईकोर्ट न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा : पुलिस की छापेमारी में तीन गिरफ्तार   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां एक होटल में  किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल में संचालित देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार करते हुए मौके से दो पीड़ित महिलाओं को सकुशल बरामद कराया गया है। […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड स्कूल में हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया सातवाँ वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    ‘गोल्डन एरा ऑफ हिंदी सिनेमा’ और ‘दशावतार’ की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, विद्यार्थियों की प्रतिभा और भारतीय संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम   हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी का सातवाँ वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’ रविवार, 1 नवंबर 2026 को अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह […]

Read More
उत्तराखण्ड

खूनी रिश्ते : भतीजे ने चाचा-चाची की लोहे की रॉड से पीटकर की हत्या  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  बागेश्वर। यहां सोमवार (आज) सुबह युवक ने अपने चाचा और चाची पर लोहे की रॉड से हमला कर दोनों की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की चार टीमें जुटी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, नरगवाड़ी निवासी […]

Read More