हल्द्वानी। शनिवार (आज) दून कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरेली रोड में विकसित भारत की थीम पर वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवभूमि सहोदय सीबीएसई, हल्द्वानी के अध्यक्ष सुनील कुमार जोशी तथा वरिष्ठ समाजसेवी अमरनाथ जोशी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर, हल्द्वानी मंजू जोशी तथा हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज के भूतपूर्व प्रधानाचार्य खीम सिंह बिष्ट उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल संस्कार व विकसित भारत की परिकल्पना पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इस अवसर पर प्रस्तुत कार्यक्रमों द्वारा यह भी दर्शाया गया कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में विद्यार्थी और शिक्षक क्या योगदान दे सकते हैं।
अंत में प्रधानाचार्य कृष्णा जोशी ने विद्यालय के विजन डॉक्यूमेंट और मिशन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं से सभी को अवगत कराया।
इस अवसर पर डायरेक्टर पल्लव शाह, सेक्रेटरी प्रोफेसर भुवन लाल शाह, चेयरपर्सन चित्रा शाह, प्रधानाचार्य कृष्णा जोशी, उप-प्रधानाचार्या गीता जोशी, गीता अधिकारी, चित्रा पटवाल, कन्नू दरमवाल, दीपा करायत सहित समस्त शिक्षकगण बड़ी संख्या में अभिभावक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता लालकुआं। भाकपा(माले) ने अपने संस्थापक सदस्य व पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कार्यालय में शोक व्यक्त किया। शोक सभा में राज्य कमेटी सदस्य आनंद नेगी ने बताया कि भाकपा-माले के संस्थापक सदस्य, वरिष्ठतम नेता और […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर हल्द्वानी स्थित कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता काशीपुर। उत्तराखंड में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुमाऊं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती के निर्देश पर 30 अक्तूबर की देर शाम एसओटीएफ, आईटीआई थाना पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने काशीपुर के […]