दो दिनों से लापता उत्तराखंड पुलिस के अनुचर का शव मिला गहरी खाई में  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

चमोली। पिछले दो दिनों से लापता उत्तराखंड पुलिस के अनुचर का शव स्कूटी सहित कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग पर मवाणी गदेरे के समीप गहरी खाई में बरामद हुआ है। गुरुवार सुबह हादसे का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला। 


45 वर्षीय वीरेंद्र सिंह पुत्र केदार सिंह निवासी बणसोली (कपीरी), कर्णप्रयाग, चमोली पुलिस में अनुचर के पद पर तैनात थे और वर्तमान में उनकी तैनाती गोविंदघाट थाने में थी। जानकारी के अनुसार, वह पिछले दो दिनों से लापता थे। आशंका जताई जा रही है कि ड्यूटी जाते समय उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा दुर्गम स्थान पर होने और सड़क से काफी नीचे खाई में स्कूटी गिरने के कारण इसकी जानकारी तत्काल नहीं मिल सकी।
गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों की नजर खाई में गिरी स्कूटी और शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ पोस्ट गौचर की टीम उप निरीक्षक भगत सिंह कंडारी के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने खाई में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया। दुर्गम परिस्थितियों के बीच जवानों ने कड़ी मशक्कत कर शव को खाई से बाहर निकाला और सुरक्षित रूप से सड़क मार्ग तक पहुंचाया। इसके बाद शव को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  MBBS दाखिले में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा : बेटियों के एडमिशन के लिए जाली प्रमाणपत्र बनवाने के आरोप में तीन और गिरफ्तार
बताया गया कि वीरेंद्र सिंह वर्ष 2007 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए थे। हाल ही में उनकी ड्यूटी भराड़ीसैंण में आयोजित उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान भी लगाई गई थी। उनकी पत्नी और बच्चे गौचर में रहते हैं, जबकि उनकी मां और भाई गांव में रहते हैं। एक ओर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं लंबे समय तक पुलिस विभाग में सेवाएं देने वाले साथी के असमय निधन से पुलिस महकमा भी शोकाकुल है।
पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने वीरेंद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि एक समर्पित साथी का असमय चले जाना चमोली पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। एसडीआरएफ ने आवश्यक रेस्क्यू कार्रवाई पूरी कर ली है। हादसे के संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जिला पुलिस द्वारा की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Accident news body found in a deep gorge.  उत्तराखण्ड न्यूज Body of Uttarakhand Police attendant chamoli news Devbhoomi News found in a deep gorge; Uttarakhand News Hindi News missing for two days News from the hills News From the Pahad Police attendant missing for two days चमोली न्यूज दुर्घटना न्यूज दो दिनों से लापता पुलिस अनुचर शव मिला गहरी खाई में

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड में बदला मौसम का मिजाज : बारिश के साथ बढ़ी ठंड 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से देहरादून समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है और ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने आज भी कुमाऊं के चार जिलों पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में भारी बारिश के […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बड़ा खुलासा : किशोर के मोबाइल-लैपटॉप से मिले 100+ अश्लील वीडियो, STF जांच में चौंकाने वाले खुलासे

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। दर्ज एफआईआर की जांच के आधार पर एसटीएफ ने नैनीताल निवासी एक किशोर को पकड़ा है। उसके मोबाइल और लैपटॉप की जांच में बच्चों से संबंधित 100 से अधिक अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं। इनमें कुछ वीडियो में एआई की मदद से बदलाव किए जाने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

जुआ, नशा और अवैध गतिविधियों पर सख्ती : पांच आरोपियों को छह महीने के लिए जनपद से बाहर रहने का आदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट नैनीताल ने पांच आरोपियों को छह माह के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं। संबंधित आरोपियों के विरुद्ध जुआ, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, आबकारी […]

Read More