दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को 29.39 लाख का बोनस, तीन समितियों में हुआ वितरण   

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
लालकुआं/हल्द्वानी। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में रामपुर रोड हल्द्वानी स्थित बेड़ा पोखरा, कालाढूंगी की कमोला और दोहनिया दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में बोनस वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। तीनों समितियों में कुल 3 करोड़ 81 लाख 41 हजार 440 रुपये की दुग्ध खरीद पर 29 लाख 39 हजार 104 रुपये का बोनस वितरित किया गया। धनतेरस और दीपावली से पहले बोनस मिलने पर दुग्ध उत्पादकों ने मुकेश बोरा का आभार व्यक्त किया।
 
बेड़ा पोखरा समिति में 1 करोड़ 24 लाख 51 हजार 891 रुपये की दुग्ध खरीद पर 13 लाख 94 हजार 748 रुपये, कमोला समिति में 1 करोड़ 42 लाख रुपये की खरीद पर 10 लाख रुपये तथा दोहनिया समिति में 1 करोड़ 14 लाख 89 हजार 549 रुपये की खरीद पर 5 लाख 44 हजार 356 रुपये का बोनस दिया गया। कमोला समिति में वर्ष 2025-26 की 49वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक भी आयोजित हुई।
 
दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि संघ दुग्ध उत्पादकों के हितों के प्रति सजग, संवेदनशील और प्रतिबद्ध है। पशुपालकों की मेहनत का सम्मान करने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि दुग्ध उत्पादकों का विश्वास और सहयोग ही संघ की असली ताकत है। उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनके हितों को प्राथमिकता देने के लिए संघ सदैव तत्पर रहेगा।
 
कार्यक्रम में अधिक दूध उपलब्ध कराने पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान समिति अध्यक्ष हेमंती राणा, एसपी सिंह, बचे सिंह, शेखर जोशी, विनोद चंद्र बेलवाल, सचिव हीरा सिंह गंगोला, दयाकिशन सुयाल, संरक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह तथा दुग्ध संघ के पीएंडआई प्रभारी सुभाष बाबू और एफओ शांति कोरंगा सहित दुग्ध उत्पादक मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Bonus of ₹29.39 lakh for milk producers ahead of Diwali; distributed across three cooperatives. Uttarakhand News Devbhoomi News Hindi News Lalkuan/Haldwani News. Bonus of ₹29.39 lakh ahead of Diwali; bonus distributed to three milk producer cooperatives. उत्तराखण्ड न्यूज News from the hills News From the Pahad दीपावली से पहले 29.39 लाख का बोनस दुग्ध उत्पादकों तीन समितियों को बोनस वितरण लालकुआं/हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

जुआ, नशा और अवैध गतिविधियों पर सख्ती : पांच आरोपियों को छह महीने के लिए जनपद से बाहर रहने का आदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट नैनीताल ने पांच आरोपियों को छह माह के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं। संबंधित आरोपियों के विरुद्ध जुआ, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, आबकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

राहुल गांधी धारचूला तो प्रियंका गांधी पौड़ी में करेंगी जनसभा, 1 नवंबर को तय होंगी तारीखें   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज करने की रणनीति बनाई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी अगले महीने पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में जनसभा को संबोधित करेंगे, जबकि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पौड़ी […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में आंधी-बारिश और बिजली गिरने के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के नौ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं, 10 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं […]

Read More