विपक्ष पर किसानों की अनदेखी के आरोप में खानपुर विधायक उमेश कुमार का इस्तीफे का ऐलान 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

गैरसैंण। खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह बुधवार को सदन में अपना इस्तीफा देंगे। उमेश कुमार ने विपक्ष पर भ्रष्टाचार और किसानों की समस्याओं के मुद्दे पर साथ नहीं देने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल तक उन्होंने विपक्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया, लेकिन जब हरिद्वार के किसानों और प्रदेश में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर समर्थन की जरूरत पड़ी तो विपक्ष पीछे हट गया।

 

मीडिया से बातचीत में उमेश कुमार ने कहा कि खानपुर की जनता ने उन्हें निर्दलीय विधायक के रूप में चुनकर विधानसभा भेजा था। उन्होंने आरोप लगाया कि साढ़े चार साल के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए उन्होंने कई बार विपक्ष से उम्मीद की, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के मुद्दों पर सदन में वेल में बैठने से लेकर रात में सदन के भीतर उनके साथ रहने तक उन्होंने हर स्तर पर साथ दिया, लेकिन विपक्ष उनके मुद्दों पर मजबूती से खड़ा नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश : कुंभ-2027 से जनकल्याण तक विकास पर बड़ा फोकस 

उमेश कुमार ने हरिद्वार के किसानों की समस्याओं को उठाते हुए इकबालपुर शुगर मिल पर करीब 118 करोड़ रुपये का भुगतान दो साल से बकाया होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि भुगतान नहीं होने के कारण किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। कई किसानों की बीमारी के दौरान इलाज के लिए पैसे नहीं मिल पाए। उन्होंने वर्ष 2023 की आपदा का जिक्र करते हुए कहा कि हरिद्वार जनपद में बाढ़ से फसलें बर्बाद हो गई थीं, लेकिन इसके बाद भी किसानों को राहत नहीं मिली। किसानों की आरसी काटे जाने, किसान क्रेडिट कार्ड के ब्याज में राहत नहीं मिलने और बिजली के बकाया बिल माफ नहीं होने से जुड़ी समस्याओं को भी उन्होंने उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश   

निर्दलीय विधायक ने कहा हर किसी को अच्छी सड़कें, भ्रष्टाचार मुक्त शासन और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं चाहिएं, लेकिन इन मुद्दों पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि हर कोई चाहता है कि भगत सिंह पड़ोसी के घर में पैदा हों। उमेश कुमार ने स्पष्ट किया कि वह कांग्रेस में नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह ऐसे नेताओं के नारे नहीं लगा सकते, जिनके खिलाफ वह पहले आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने भाजपा में शामिल होने की संभावनाओं को लेकर भी सवाल उठाए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल जिले के एक दिवसीय दौरे पर  

उमेश कुमार ने कहा यदि ईश्वर ने चाहा तो अगली बार वह अपने साथ दो-चार और लोगों को लेकर सदन में पहुंचेंगे, ताकि किसानों, भ्रष्टाचार और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जा सके। उनकी पत्नी ने हाल ही में जन निर्माण पार्टी का गठन किया है। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि उमेश कुमार आगामी विधानसभा चुनाव में इसी पार्टी के बैनर तले चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि, उनकी अगली राजनीतिक रणनीति को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accusing the opposition of neglecting farmers; Uttarakhand News Devbhoomi News Gairsain News Hindi News Khabar Sach Hai riport . Khanpur MLA Umesh Kumar Khanpur MLA Umesh Kumar announces his resignation News from the hills News From the Pahad political news.   उत्तराखण्ड न्यूज resignation announced इस्तीफे का किया ऐलान खानपुर विधायक उमेश कुमार गैरसैंण न्यूज राजनीतिक समाचार विपक्ष पर किसानों की अनदेखी का आरोप

More Stories

उत्तराखण्ड

पंचकेदार के कपाट बंद होने की तिथियां घोषित, 11 नवंबर को केदारनाथ धाम के कपाट होंगे बंद 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुद्रप्रयाग। शीतकाल के लिए पंचकेदार मंदिरों के कपाट बंद होने का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट 11 नवंबर को भाई दूज के दिन प्रातः 8:30 बजे […]

Read More
उत्तराखण्ड

धामी सरकार का ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश : कुंभ-2027 से जनकल्याण तक विकास पर बड़ा फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता  गैरसैंण। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में धामी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। बजट में राजस्व मद के लिए 3,679.86 करोड़ रुपये और पूंजीगत मद के लिए 4,164.32 करोड़ रुपये का प्रावधान किया […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में कांग्रेस नेता की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रामनगर। यहां सोमवार देर रात स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में कांग्रेस नेता की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने […]

Read More