मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश   

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री धामी ने रविवार (आज) निर्माणाधीन अमृतपुर बायपास निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर पर्यटन सीजन एवं वीकेंड के दौरान लगने वाले जाम से आमजन एवं पर्यटकों को शीघ्र राहत दिलाने के लिए अमृतपुर बायपास निर्माण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। 
 
उन्होंने कहा कि बायपास निर्माण के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। निर्माण कार्य के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत कर दी गई है, ताकि कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और इसे निर्धारित समयावधि में पूरा किया जा सके। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अमृतपुर बायपास निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए तथा निर्माण से संबंधित सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। 
 
उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन एवं वीकेंड के दौरान सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। बायपास का निर्माण पूर्ण होने से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने तथा लोगों को जाम से राहत दिलाने में मदद मिलेगी। निर्माण कार्य के दौरान रोड कटिंग से संबंधित सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। 
 
उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने व निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के साथ ही उसकी नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाए। कहा कि पिछले कुछ सालों में बाबा नीम करौली के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के साथ नैनीताल, रानीखेत, कौसानी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा,बागेश्वर जाने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। पर्यटकों का बढ़ना हमारे लिए अच्छी बात है। पर्यटक हमारे राज्य में आ रहे हैं, यह हर्ष का विषय है लेकिन इसके साथ ही यह यातायात के लिए चुनौतीपूर्ण भी है। इसी को देखते हुए सरकार सड़क व्यवस्था को बेहतर कर रही है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, बेहतर यातायात प्रबंधन तथा स्थानीय नागरिकों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। अमृतपुर बायपास का निर्माण इस दिशामें महत्वपूर्ण साबित होगा। राज्य सरकार प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने तथा यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
 
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त दीपक रावत ने बायपास निर्माण कार्य से संबंधित प्रगति की जानकारी दी। लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं द्वारा अवगत कराया गया कि प्रथम चरण हेतु 175.4 लाख और द्वितीय चरण के लिए 469.59 की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। निर्माण कार्य की वर्तमान में भौतिक प्रगति 15% और 14 % धनराशि खर्च हो चुकी है।काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास निर्माण कार्य के अंतर्गत 2 किलोमीटर तक सिंगल लेन पहाड़ के कटान का कार्य पूर्ण हो गया है। काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास प्रभाग हेतु 75 मीटर स्पान स्टील पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस कार्य के लिए 1177.93 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है। कार्य की अद्यतन स्थिति में भौतिक प्रगति 10% और वित्तीय प्रगति 7% पूर्ण कर ली गई है। इसके साथ ही निर्माण कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chief Minister Dhami conducted an on-site inspection of the Kathgodam-Amritpur bypass and issued instructions to accelerate the construction work. Uttarakhand News Chief Minister Pushkar Singh Dhami Devbhoomi News Haldwani news Hindi News instructions to expedite construction work.  उत्तराखण्ड न्यूज Khabar Sach Hai riport . News from the hills News From the Pahad on-site inspection of the Kathgodam-Amritpur bypass काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास का स्थलीय निरीक्षण निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

बच्चों की जिद के आगे जिंदगी को दांव पर न लगाएं : कुमाऊं द्वार महोत्सव-2026 के मंच से एसएसपी की भावुक अपील 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। विगत दिनों हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और नाबालिग बच्चों को वाहन देने की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे से आहत नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. मंजूनाथ टी.सी. […]

Read More
उत्तराखण्ड

चकराता वायरल ऑडियो प्रकरण में बड़ा एक्शन : विधायक प्रीतम सिंह के भाई चमन सिंह समेत दो पर मुकदमा दर्ज   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चकराता/देहरादून । चकराता विधानसभा क्षेत्र से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त रुख के बाद अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। त्यूणी के छुमरी निवासी बालक राम की शिकायत पर पुलिस ने चकराता विधायक […]

Read More
उत्तराखण्ड

1 नवंबर की दिल्ली महारैली में उत्तराखंड से बड़ी संख्या में शामिल होंगे कांग्रेसजन : दीपक राठौड़ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के नवनियुक्त पर्यवेक्षक दीपक राठौड़ ने रविवार को हल्द्वानी स्थित होटल सौरभ में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली महारैली में उत्तराखंड से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल होंगे।महारैली […]

Read More