नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के कुशल निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों की सुविधा तथा सुरक्षा के दृष्टिगत प्रभावी यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं।
इस क्रम में एसपी ट्रैफिक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र एवं एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह समेत संबंधित क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी लगातार क्षेत्रों में मूवमेंट में रहकर धरातल पर सुगम व व्यवस्थित यातायात व्यवस्था स्थापित कर रहे हैं।
जनपद में ट्रैफिक को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। सभी मुख्य चौराहों, डायवर्जन पॉइंट्स, पार्किंग स्थलों और शटल सेवा पॉइंट्स पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। विशेष रूप से हल्द्वानी शहर से नैनीताल, भवाली, कैंची धाम एवं अन्य पर्वतीय जनपदों को जाने वाले मार्गों पर यातायात प्रबंधन हेतु पुलिस मुस्तैदी से कार्य कर रही है।
नैनीताल पुलिस की अपील:
“नैनीताल पुलिस सभी सम्मानित आगंतुकों, पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों से अपील करती है कि अपनी यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व नैनीताल पुलिस द्वारा जारी यातायात/डायवर्जन प्लान का भली-भांति अध्ययन कर लें और उसी अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं, ताकि यात्रा सुगम एवं असुविधा मुक्त रहे।”
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। अल्मोड़ा से शुरू हुई कांग्रेस की प्रदेशव्यापी ‘न्याय यात्रा’ ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर पहुंची, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में यात्रा का फूल-मालाओं और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित सभा में कांग्रेस […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी होने के आरोपी भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम के राज्यपाल पद से बर्खास्त करने और अंकिता भंडारी को न्याय की मांग को लेकर विभिन्न जनसंगठनों ने प्रदर्शन कर चार सूत्रीय ज्ञापन सिटीमजिस्ट्रेट हल्द्वानी के माध्यम से […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। यहां बगवाड़ा मंडी के सामने तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। रेलवे स्टेशन जा रहे दोनों की बाइक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि […]