शादी की खुशियों में मनमानी पड़ेगी भारी : सड़क जाम और देर रात डीजे पर पुलिस सख्त 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। शादी की खुशियों के नाम पर सड़कें जाम करने, देर रात तक कानफोड़ू डीजे बजाने और बारात के नाम पर यातायात ठप करने वालों की अब खैर नहीं। विवाह समारोहों में मनमानी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। साफ कर दिया गया है कि शादी समारोह की आड़ में आम जनता को परेशानी में डालने की छूट किसी को नहीं मिलेगी। नियम तोड़े तो कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

आगामी विवाह सीजन को देखते हुए शनिवार को एसपी सिटी हरबंस सिंह ने मिनी पुलिस लाइन में बैंक्वेट हॉल प्रबंधकों, डीजे और बैंड संचालकों के साथ बैठक की। इसमें हल्द्वानी, बनभूलपुरा, मुखानी और काठगोदाम क्षेत्र के संचालकों को सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े दिशा-निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालढांग रेंज में स्टोर से हाथी दांत गायब होने पर रेंजर और प्रभारी रेंजर पर गिरी गाज 

एस पी सिटी हरबंश सिंह ने कहा कि बारात बैंक्वेट हॉल से 100 मीटर की दूरी से ही चढ़ाई जाएगी। रात 10 बजे के बाद डीजे और बैंड बजाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। बैंक्वेट हॉल के अंदर और चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ सुरक्षा के लिए वालंटियर तैनात करना भी अनिवार्य होगा।

बारात की बुकिंग से पहले संबंधित अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी और इसकी सूचना समय रहते थाना प्रभारी को देनी होगी। बैंक्वेट हॉल संचालकों को वर-वधू पक्ष को भी पहले से समझाना होगा कि बारात निर्धारित समय पर ही हॉल में पहुंचे, ताकि मुख्य सड़क पर जाम न लगे।

यह भी पढ़ें 👉  स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ : संचालिका गिरफ्तार  

पुलिस ने असलहों के साथ बैंक्वेट हॉल में प्रवेश पर रोक लगाई है। बारात में शामिल वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था करनी होगी। मुख्य सड़क पर वाहन खड़े मिले तो जिम्मेदारी संचालकों की होगी। कैटरर्स, बैंड और डीजे संचालकों का सत्यापन भी अनिवार्य किया गया है।

बैंड संचालकों को छोटी ट्रॉली के साथ सड़क किनारे चलने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सड़क के बीचोंबीच या भीड़ के नजदीक खतरनाक आतिशबाजी करने पर रोक रहेगी। सभी थाना प्रभारी और यातायात पुलिस बारात की सूचना पर अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर व्यवस्था संभालेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पिता की हत्या का बदला लेने के लिए खूनी खेल : 56 वर्षीय विमला देवी की हत्या कर फेंका शव; तीन गिरफ्तार 

बैठक में कोतवाल विजय मेहता, मुखानी प्रभारी सुशील जोशी, काठगोदाम प्रभारी जसवीर सिंह चौहान, बनभूलपुरा प्रभारी दिनेश फर्त्याल, यातायात निरीक्षक भूपेश पांडेय, सीपीयू प्रभारी जगदीश राय, मंगल पड़ाव चौकी प्रभारी दीपक कार्की और हीरानगर चौकी प्रभारी संजीत राठौड़ सहित बैंक्वेट हॉल, डीजे और बैंड संचालक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Devbhoomi News Haldwani News: Police on high alert ahead of the wedding season; stringent rules established for everything from wedding processions (baraats) to DJ setups.  उत्तराखण्ड न्यूज Hindi News Indulging in excess during wedding celebrations could prove costly: Police to take strict action against road blockages and late-night DJ performances. Uttarakhand News News from the hills News From the Pahad बारात से लेकर डीजे तक के लिए तय किए कड़े नियम विवाह सीजन से पहले पुलिस अलर्ट हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ : संचालिका गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। राजधानी देहरादून में स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार संचालित किए जाने का मामला सामने आया है।एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और रायपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सहस्त्रधारा रोड स्थित सनराइज स्पा सेंटर पर छापेमारी कर इस धंधे का पर्दाफाश […]

Read More
उत्तराखण्ड

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, त्रिशूल होमस्टे सील 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां मुखानी क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस और प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए अपराध में प्रयुक्त त्रिशूल होमस्टे को सील कर दिया है। इससे पहले एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। यह […]

Read More
उत्तराखण्ड

चाचा नेहरू के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लें युवा पीढ़ी : सुमित हृदयेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी।भारत के प्रथम प्रधानमंत्री व आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती एवं बाल दिवस के अवसर पर महानगर जिला कांग्रेस द्वारा स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में कार्यक्रम आयोजित कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस […]

Read More