गर्भवती महिला की मौत पर PSP अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप  

ख़बर शेयर करें -
 

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। यहां PSP अस्पताल में 22 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने शनिवार को अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान अर्शदीप कौर (22) पत्नी तलविंदर सिंह, निवासी ग्राम सीतापुर, गौलापार दानीबंगर के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, अर्शदीप कौर को 11 नवंबर को PSP अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान 13 नवंबर की रात उसकी मौत हो गई। बताया कि महिला की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी और वह गर्भवती थी।

यह भी पढ़ें 👉  कोतवाल पर अभद्रता और धक्का-मुक्की का आरोप : चेयरमैन ने समर्थकों संग कोतवाली में दिया धरना; सफाई व्यवस्था ठप करने का ऐलान 

महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए शनिवार को अस्पताल के बाहर धरना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उपचार के दौरान लापरवाही बरती गई, जिसके चलते महिला की जान चली गई। धरना-प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीयसचिव कुलदीप भुल्लर भी शामिल हुए। उन्होंने परिजनों की मांगों का समर्थन करते हुए मामले में निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

यह भी पढ़ें 👉  ताजीम अंसारी बने हल्द्वानी से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

परिजनों का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जाए और यदि उपचार में लापरवाही सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल महिला की मौत के वास्तविक कारणों और अस्पताल पर लगाए गए लापरवाही के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की मौत 

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report allegations of medical negligence.  उत्तराखण्ड न्यूज allegations of medical negligence.Uproar at PSP Hospital following the death of a pregnant woman; family members allege medical negligence. Uttarakhand News death of a pregnant woman Devbhoomi News Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad PSP अस्पताल में हंगामा uproar at PSP Hospital Uproar at PSP Hospital following the death of a pregnant woman; family members allege medical negligence. Uttarakhand News इलाज में लापरवाही का आरोप गर्भवती महिला की मौत हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

ब्रेक फेल होते ही मची चीख-पुकार, मुनिकीरेती में दीवार से टकराई बच्चों से भरी बस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  ऋषिकेश। यहां मुनिकीरेती के पीडब्ल्यूडी तिराहे पर शनिवार (आज) स्कूली बच्चों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया […]

Read More
उत्तराखण्ड

कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  कालाढूंगी। यहां बेलपड़ाव क्षेत्र में शुक्रवार रात कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार […]

Read More
उत्तराखण्ड

वेनू अग्रहरी ढींगरा बनीं उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की नई अध्यक्ष 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।राज्य सरकार ने देहरादून निवासी वेनू अग्रहरी ढींगरा को उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग का नया अध्यक्ष नामित किया है। शासन के मंत्रिपरिषद अनुभाग ने शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। […]

Read More