उत्तराखंड में 24 PCS अधिकारियों के तबादले : नैनीताल जिले में भी बड़ा प्रशासनिक फेरबदल  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। चुनाव आयोग के निर्देशों के बाद शासन ने गुरुवार देर रात 24 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इससे एक दिन पहले 10 आईएएस समेत 30 अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए थे। कार्मिक विभाग के अनुसचिव तजम्मुल हुसैन खान की ओर से तबादला आदेश जारी किए गए हैं।

ताजा फेरबदल में नैनीताल जिले को लेकर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। रुद्रपुर नगर निगम में उप नगर आयुक्त के पद पर तैनात रहीं शिल्पा जोशी को नैनीताल का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।वहीं उधमसिंह नगर से अमृता शर्मा को नैनीताल भेजा गया है। इसके अलावा उधमसिंह नगर से ही तुषार सैनी और गौरव पांडे को भी नैनीताल में नई जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पटाखे का धमाका बना मौत की वजह : धातु का टुकड़ा गले में घुसने से पीएसी रिक्रूट की मौत 

वहीं, नैनीताल में तैनात रेखा कोहली का तबादला उधमसिंह नगर किया गया है। नवाजिश खलीक को नैनीताल से अल्मोड़ा भेजा गया है।

जारी आदेश के अनुसार अभय प्रताप सिंह को उधमसिंह नगर से देहरादून और राजकुमार पांडे को चमोली से देहरादून भेजा गया है। बृजेश कुमार तिवारी को उत्तरकाशी से टिहरी स्थानांतरित किया गया है। मनीष बिष्ट को पंतनगर स्थित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में निदेशक प्रशासन एवं मुख्य कार्मिक अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में रिश्तों का कत्ल: दीवार विवाद में भांजे की हत्या के साथ बीच-बचाव करने पहुंचे दो लोग भी घायल  

इसके अलावा मुकेश चंद्र सोला को उत्तरकाशी से देहरादून और अमृता शर्मा को उधमसिंह नगर से नैनीताल भेजा गया है। शालिनी मौर्य को पौड़ी से हरिद्वार, चंद्रशेखर को चमोली से उत्तरकाशी और मंजू राजपूत को टिहरी से हरिद्वार स्थानांतरित किया गया है।

अन्य तबादलों में अबरार अहमद को चमोली से उत्तरकाशी, सुनील कुमार को अल्मोड़ा से रुद्रप्रयाग, नीतू डागर को चंपावत से हरिद्वार, संजय कुमार को अल्मोड़ा से उधमसिंह नगर, रेखा को पौड़ी से उधमसिंह नगर और कृष्णा त्रिपाठी को रुद्रप्रयाग से चमोली भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे की लत ने उजाड़ा परिवार: भांजे को बचाने पहुंचे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या   

शासन द्वारा किये इस फेरबदल को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।चुनाव आयोग के निर्देशों के बाद अधिकारियों के स्थानांतरण का यह क्रम तेज हुआ है।

 

 

 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 24 PCS officers 24 PCS अधिकारी dehradun news Devbhoomi News Hindi News major administrative reshuffle.    उत्तराखण्ड न्यूज News from the hills News From the Pahad Transfer news Transfer of 24 PCS officers in Uttarakhand: Major administrative reshuffle in Nainital district as well; Uttarakhand News देहरादून न्यूज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल स्थानांतरण न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

लालढांग रेंज में स्टोर से हाथी दांत गायब होने पर रेंजर और प्रभारी रेंजर पर गिरी गाज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में एक बार फिर वन विभाग के अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है।हरिद्वार की लालढांग रेंज में स्टोर से पांच हाथी दांत गायब होने के मामले में विभाग ने रेंजर और प्रभारी रेंजर को निलंबित कर दिया है। डीएफओ हरिद्वार की अध्यक्षता में गठित जांच […]

Read More
उत्तराखण्ड

पिता की हत्या का बदला लेने के लिए खूनी खेल : 56 वर्षीय विमला देवी की हत्या कर फेंका शव; तीन गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रामनगर। यहां किशनपुर छोई में 56 वर्षीय विमला देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी मोहित फर्त्याल अपने पिता की पूर्व में हुई हत्या का बदला लेना चाहता […]

Read More
उत्तराखण्ड

ताजीम अंसारी बने हल्द्वानी से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून/हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के निर्देशानुसार व अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी राकेश गिरी की सहमति पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यो / विशेष आमंत्रित सदस्यो / स्थाई आमंत्रित सदस्यो की घोषणा की गईं है। इसी क्रम में भाजपा […]

Read More