रुद्रपुर। सिडकुल की कंपनी से घर लौट रहे एक युवक को रास्ते में घेरकर मारपीट करने और उसकी बुलेट मोटरसाइकिल, नकदी व एटीएम कार्ड लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ऑपरेशन प्रहार केतहत कार्रवाई करते हुए ट्रांजिटकैंप थाना पुलिस ने वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई बुलेट मोटरसाइकिल और 2,610 रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में तीन आपस में भाई बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, इनमें से तीन आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास भी रहा है।
पुलिस के मुताबिक, घटना 7 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे की है। राजा कॉलोनी निवासी पवन कुमार पुत्र मिश्री लाल सिडकुल स्थित एक कंपनी में काम करने केबाद अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान विवेकनगर के पास चार युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि चारों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और उनकी जेब से पांच हजार रुपये तथा एटीएम कार्ड छीन लिया। इसके बाद आरोपी उनकी बुलेट मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात के बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस से गुहार लगाई।
पीड़ित पवन कुमार ने 9 नवंबर को ट्रांजिट कैंप कोतवाली पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक मनोज कुमार को सौंपी गई। वारदात की गंभीरता को देखते हुए प्रभारीनिरीक्षक धर्मवीर सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई और आरोपियों की तलाश शुरू करते हुए घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान पुलिस को आरोपियों के लूटी गई बुलेट मोटरसाइकिल के साथ मौजूद होने की सूचना मिली।
9 नवंबर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि वारदात में शामिल आरोपी मोदी मैदान के पास पीपल के पेड़ के नजदीक लूटी गई बुलेट मोटरसाइकिल के साथ खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, पर टीम ने तत्परता दिखाते हुए चारों को मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी और पूछताछ के दौरान उनके कब्जे से लूटी गई बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UK06 BS 0244 और 2,610 रुपये बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट कर बुलेट, नकदी और एटीएम कार्ड लूटने की वारदात स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि पीड़ित से छीनी गई पांच हजार रुपये की रकम में से शेष धनराशि खर्च कर दी गई है। पुलिस ने उनके कब्जे से बची हुई 2,610 रुपये की नकदी बरामद की है। लूटी गई बुलेट मोटरसाइकिल की बरामदगी को पुलिस इस मामले में अहम सफलता मान रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक राजपूत (23), दीपक कुमार (20), सागर राजपूत (19) और सुमित राजपूत उर्फ गंठा (22) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में तीन आपस में भाई हैं। इनके आपराधिक इतिहास की जांच में अभिषेक राजपूत के खिलाफ पूर्व में पांच,सागर राजपूत केखिलाफ तीन और सुमित राजपूत के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ लूट और अन्य संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की है। उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। ऑपरेशन प्रहार के तहत हुई इस कार्रवाई को पुलिस ने क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता बताया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता लालकुआं। ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी और कोतवाली प्रभारी के बीच हुई कहासुनी के मामले ने अब आंदोलन का रूप ले लिया है। कोतवाल पर अभद्र व्यवहार और धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता काशीपुर। यहां आठ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। आरोप है कि एक युवक बच्ची को पटाखे दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और शुगर मिल की दीवार के पास झाड़ियों में उसके साथ दुष्कर्म […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता लालकुआं। मोटाहल्दू बाइपास पर बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। चार माह पहले ही वह अल्मोड़ा से काम की तलाश में हल्द्वानी आया था। उसकी शादी तय हो गई थी युवक की मौत से परिवार […]