रामनगर। यहां छोई के किशनपुर क्षेत्र में देर रात एक 56 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका के बच्चों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
जानकारी के अनुसार किशनपुर छोई निवासी विमला देवी (56) पत्नी स्व. खिलाफ सिंह बिष्ट की देर रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना का पता सुबह स्थानीय लोगों को चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। महिला की हत्या की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया। टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।
सीओ रविकांत सेमवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के साथ ही घटना में शामिल व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है। मृतका के चार बच्चे हैं। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता गदरपुर। यहां ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर में एनएच-74 पर बलखेड़ा मोड़ के पास सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। डिवाइडर पर बने अवैध कट से अचानक बाइक सामने आने के कारण कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता गंगोत्री धाम।उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अब समापन की ओर बढ़ रही है। इसी क्रम में मंगलवार, 10 नवंबर 2026को अन्नकूट पर्व एवं गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। दोपहर 12 […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। दीपावली पर आतिशबाजी का शौक 46वीं वाहिनी पीएसी में प्रशिक्षण ले रहे 25 वर्षीय रिक्रूट विष्णु की जान ले गया। रविवार सुबह वाहिनी परिसर में पटाखे से हुए विस्फोट के दौरान धातु के कप का टुकड़ा उसके गले में जा लगा। गंभीर हालत में उसे […]