नशे की लत ने उजाड़ा परिवार: भांजे को बचाने पहुंचे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या   

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

देहरादून। देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में नशे के आदी एक युवक ने अपने ही पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पिता अपने भांजे को बेटे के हमले से बचाने पहुंचे थे। इसी दौरान पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया और आरोपी ने पिता के सीने पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  दिवाली की सुबह PAC परिसर में मिला प्रशिक्षु जवान का शव, शरीर पर धारदार हथियार के निशान से सनसनी 

पुलिस के अनुसार, 62 वर्षीय मदन राणा निवासी चलांग कुल्हान, सहस्रधारा रोड, राजपुर में रहते थे। उनका 35 वर्षीय बेटा नितिन नशे का आदी बताया जा रहा है। वह पड़ोस में अपने भांजे ऋषभ रावत के साथ रहता था।

सोमवार शाम नितिन ने ऋषभ से नशा खरीदने के लिए रुपये मांगे। ऋषभ ने रुपये देने से इनकार कर दिया तो नितिन ने गुस्से में आकर दरांती से उस पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए ऋषभ घर से बाहर की ओर भागा। शोर-शराबा सुनकर मदन राणा भी बाहर आ गए और उन्होंने बेटे को डांटते हुए रोकने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में रिश्तों का कत्ल: दीवार विवाद में भांजे की हत्या के साथ बीच-बचाव करने पहुंचे दो लोग भी घायल  

इस दौरान पिता-पुत्र के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में नितिन ने चाकू निकालकर पिता पर हमला कर दिया। चाकू का वार मदन राणा की छाती में लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान का भारत पर वार, 3 विकेट से दर्ज की जीत

मदन राणा राजमिस्त्री का काम करते थे। राजपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि आरोपी नितिन को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report crime news dehradun news Devbhoomi News Drug Addiction Drug addiction destroys a family: Son stabs his father to death when the latter intervenes to protect his nephew; Uttarakhand News Father killed by son while trying to protect his nephew. उत्तराखण्ड न्यूज Hindi News murder news News from the hills News From the Pahad क्राइम न्यूज देहरादून न्यूज नशे की लत बेटे ने चाकू मारकर कर दी पिता की हत्या भांजे को बचाने पहुंचे पिता मर्डर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

देहरादून में रिश्तों का कत्ल: दीवार विवाद में भांजे की हत्या के साथ बीच-बचाव करने पहुंचे दो लोग भी घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राजधानी देहरादून के रायपुर क्षेत्र में दीवार निर्माण को लेकर हुआ पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मामूली कहासुनी के बाद पिता-पुत्र पर अपने ही भांजे की धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने का आरोप है। हमले में बीच-बचाव करने पहुंचे दो अन्य लोग […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस : महानगर कांग्रेस ने केक काटकर मनाई वर्षगांठ, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सुमित हृदयेश एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर राज्य स्थापना […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड स्थापना दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान : 13 घोषणाओं से कर्मचारी, किसान और राज्य आंदोलनकारियों को सौगात  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखण्ड का विकास सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विधानसभा भवन परिसर, भराड़ीसैंण गैरसैंण में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना की […]

Read More