दीपावली की सजावट बनी हादसे की वजह : बंदर के हमले से छत से गिरी महिला    

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

लालकुआं। यहां घर में लगी बिजली की झालर तोड़ रहे बंदर को भगाने पहुंची महिला पर बंदर ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घबराई महिला सीढ़ियों से नीचे उतरते समय संतुलन खो बैठी और छत से नीचे आंगन में जा गिरी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कुलपति नियुक्ति पर UGC नियमों के उल्लंघन का आरोप, चयन प्रक्रिया निरस्त कर नए सिरे से नियुक्ति की मांग  

जानकारी के अनुसार नगर के बजरी कंपनी निवासी रिंकी देवी (31)दीपावली पर्व को लेकर अपने घर को आकर्षक ढंग से सजाने में जुटी थीं। इसी दौरान देर शाम एक बंदर छत पर पहुंच गया और घर में सजावट के लिए लगाई गई बिजली की झालर को तोड़ने लगा। झालर को नुकसान पहुंचाते देख रिंकी देवी उसे भगाने के लिए सीढ़ियों के रास्ते छत पर पहुंचीं, लेकिन इससे पहले कि वह बंदर को भगा पातीं, बंदर ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से महिला घबरा गईं और बचने के प्रयास में सीढ़ियों से नीचे उतरने लगीं।इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ा और वह सीढ़ियों से सीधे घर के आंगन में जा गिरीं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं को बड़ी सौगात: 4.25 करोड़ से बनेगा मल्टीस्टोरी कॉम्प्लेक्स, स्विमिंग पूल को भी मंजूरी  

महिला के गिरते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी ले गए। दुर्घटना से घायल रिंकी के पूरे परिवार की दीपावली की खुशियां चिंता में बदल गई हैं। परिवार के लोग बस यही दुआ कर रहे हैं कि रिंकी जल्द स्वस्थ होकर घर लौटें और एक बार फिर उनके आंगन में खुशियों की रोशनी लौट आए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Accident news Devbhoomi News Diwali decorations lead to an accident: Woman falls from roof following a monkey attack; Uttarakhand News Hindi News incident during Diwali decorations lalkuan news monkey attacks woman News from the hills News From the Pahad woman falls from roof. उत्तराखण्ड न्यूज छत से गिरी महिला दीपावली की सजावट के दौरान हादसा दुर्घटना न्यूज बंदर का महिला पर हमला लालकुआं न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

23 साल बाद फिर गरमाया जेनी प्रकरण : जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाए गंभीर आरोप, डीएनए टेस्ट के साथ मांगी दोबारा सीबीआई जांच  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –           खबर सच है संवाददाता    हरक सिंह रावत ने आरोपों को बताया राजनीतिक साजिश, धामी समेत भाजपा नेताओं पर मानहानि का मुकदमा करने की दी चेतावनी   देहरादून। उत्तराखंड की सियासत में करीब 23 साल पहले सुर्खियों में आया बहुचर्चित जेनी प्रकरण एक बार फिर गरमा […]

Read More
उत्तराखण्ड

दीपावली पर RSS के प्रांत कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों संग मनाया पर्व

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तिलक रोड देहरादून स्थित प्रांत कार्यालय पहुंचे, जहां दीपावली के पावन अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों के साथ दीपावली का पर्व मनाया तथा सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। यह […]

Read More
उत्तराखण्ड

लंबे समय से फरार गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार, नेपाल भागने की थी तैयारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार चल रहे गिरधारी लाल साहू को उत्तराखंड पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने उत्तर प्रदेश के झांसी से […]

Read More