लालकुआं को बड़ी सौगात: 4.25 करोड़ से बनेगा मल्टीस्टोरी कॉम्प्लेक्स, स्विमिंग पूल को भी मंजूरी  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

लालकुआं। नगर के विकास को नई रफ्तार देने के लिए नगर पंचायत ने कई बड़ी योजनाओं को मंजूरी दी है। साप्ताहिक हाट बाजार परिसर में करीब 4.25 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीस्टोरी कॉम्प्लेक्स का निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा। वहीं, ग्रीन पार्क के समीप आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्विमिंग पूल भी बनाया जाएगा। इसके अलावा आगजनी और अन्य आपदाओं से प्रभावित गरीब परिवारों को 10 हजार से 21 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया गया है। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में विकास और जनहित से जुड़े करीब तीन दर्जन प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूल में बच्चों से कथित मारपीट का मामला: बाल अधिकार आयोग सख्त,10 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

नगर पंचायत सभागार में अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में नगर की विभिन्न समस्याओं एवं जन सुविधाओं और आगामी विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय साप्ताहिक हाट बाजार परिसर में करीब 4.25 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीस्टोरी कॉम्प्लेक्स का निर्माण शीघ्र शुरू कराने का रहा।

नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने इसे अपनी बहुप्रतीक्षित योजना बताते हुए कहा निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। कॉम्प्लेक्स के निर्माण से नगर में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा व स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  केदारताल ट्रेक हादसा: दो और ट्रेकरों के शव बरामद, मृतकों की संख्या चार पहुंची, चार अब भी लापता

बैठक में ग्रीन पार्क के समीप आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्विमिंग पूल बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। नगर पंचायत जल्द ही इस योजना को धरातल पर उतारने की दिशा में कार्य शुरू करेगी। इसके साथ ही गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत देने के लिए अहम फैसला लिया गया। नगर क्षेत्र में किसी परिवार के मकान में आग लगने अथवा अन्य आपदा से नुकसान होने पर नगर पंचायत द्वारा 10 हजार से 21 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन : अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एयरपोर्ट कूच 

नगर पंचायत की दुकानों का लंबे समय से किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों पर भी अब सख्ती की जाएगी। बोर्ड बैठक में निर्णय लिया गया कि किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों के एग्रीमेंट निरस्त कर दुकानों को खाली कराने की कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में सभासद नेहा आर्या, धन सिंह बिष्ट, सुरेश साह, भुवन पांडे, दीप्ति पांडे, योगेश उपाध्याय, नामित सभासद गौरव कपूर, विनोद श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत सहित नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A major gift for Lalkuan: A multi-story complex to be built at a cost of ₹4.25 crore; a swimming pool has also been approved. Uttarakhand News Lalkuan News: Several significant projects proposed by the Nagar Panchayat (Town Council) have received approval

More Stories

उत्तराखण्ड

सरकारी नौकरी का बड़ा मौका : उत्तराखंड में नायब तहसीलदार समेत 54 पदों पर भर्ती, 26 नवंबर अंतिम तिथि

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सम्मिलित राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 के तहत विभिन्न विभागों में कुल 54 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की […]

Read More
उत्तराखण्ड

अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन : अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एयरपोर्ट कूच 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे के दौरान बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड एवं अंकिता के माता-पिता को दिल्ली में पुलिस द्वारा जबरन उठाए जाने के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। काले गुब्बारे लेकर देहरादून एयरपोर्ट की ओर कूच कर रहे कांग्रेस […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऋषिकेश में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा : पार्षद पति समेत आठ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  ऋषिकेश। यहां पुलिस ने भरत विहार क्षेत्र में एक फ्लैट में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए पार्षद पति समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 208 ताश के पत्ते और लाखों रुपये की नकदी बरामद की है। कोतवाली प्रभारी यशपाल […]

Read More