स्कूल में बच्चों से कथित मारपीट का मामला: बाल अधिकार आयोग सख्त,10 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

नैनीताल। ओखलकांडा ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज डालकन्या भोलापुर में बच्चों के साथ कथित मारपीट और धरना-प्रदर्शन के मामले को बाल संरक्षण अधिकार आयोग उत्तराखंड ने गंभीरता से लिया है। प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों और वीडियो के साथ ही आयोग को मिली शिकायतों के आधार पर मामले में जांच शुरू कर दी गई है। आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार ने विद्यालय पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया व संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने शिक्षा विभाग को नोडल विभाग नामित करते हुए 10 दिन के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  महानगर कांग्रेस ने एचएमटी रानीबाग में दिया धरना, बुलंद किया नारा – "हमारी भूमि, हमारा अधिकार, कांग्रेस की यही है पुकार" 

समीक्षा बैठक से पहले आयोग के सदस्य ने विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली और विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं तथा उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पूछा।

बैठक में विद्यालय में पिछले दिनों हुए घटनाक्रम, बच्चों के साथ कथित मारपीट, धरना-प्रदर्शन और इससे पढ़ाई के माहौल पर पड़ने वाले प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में शिक्षा विभाग,बाल कल्याण समिति, जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, बाल कल्याण पुलिस इकाई, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस टीम, चाइल्ड हेल्पलाइन, खन्स्यू पुलिस, विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य और संबंधित शिक्षक शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या–गिरधारी साहू विवाद पहुंचा हाईकोर्ट : दोनों पक्षों की दलीलें सुन फैसला सुरक्षित 

आयोग सदस्य योगेश सिंह रजवार ने खंड शिक्षा अधिकारी ओखलकांडा सोहलिता नेगी और खंड शिक्षा अधिकारी भीमताल कैना चौहान सहित संबंधित अधिकारियों को जांच प्रक्रिया में शामिल करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जाएं और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर वास्तविक स्थिति सामने लाई जाए। जांच में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रजवार ने कहा कि बच्चे देश और प्रदेश का भविष्य हैं। उनकी शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यालयों में बच्चों के साथ मारपीट, उत्पीड़न या ऐसी किसी गतिविधि को स्वीकार नहीं किया जा सकता, जिससे उनकी मानसिक स्थिति और पढ़ाई प्रभावित हो।

यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड स्कूल में भव्य करियर एवं यूनिवर्सिटी फेयर का आयोजन, कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को देश प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से मिला सीधा मार्गदर्शन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जांच के दौरान बच्चों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि जांच प्रक्रिया के कारण उनकी पढ़ाई और मानसिक स्थिति पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। आयोग को रिपोर्ट मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई और बच्चों के हित में आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report assault on children.  10 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट Case of alleged assault on children at school: Commission for Protection of Child Rights takes a strict stance Devbhoomi News Hindi News incident at Government Inter College Dalkanya nainital news News from the hills News From the Pahad seeks an investigation report within 10 days; Uttarakhand News उत्तराखण्ड न्यूज नैनीताल न्यूज बच्चों से मारपीट राजकीय इंटर कॉलेज डालकन्या प्रकरण

More Stories

उत्तराखण्ड

लालकुआं दुग्ध संघ ने प्रदेश में लहराया परचम : मुकेश बोरा के नेतृत्व में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बना सर्वश्रेष्ठ दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    लालकुआं। दुग्ध उत्पादन एवं सहकारिता के क्षेत्र में नैनीताल जनपद के लालकुआं दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने प्रदेशभर में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। बेहतर कार्यप्रणाली, दुग्ध उपार्जन और उपलब्धियों के दमपर लालकुआं दुग्ध संघ को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए उत्तराखंड का […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्शन की यात्रा बनी मौत का सफर : गंगनानी में कार के नदी में समाने से पांच की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  उत्तरकाशी। यहां गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास गुरुवार (आज) गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए जा रही कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरते हुए नदी में समा गई। हादसे में अब तक पांच लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, […]

Read More
उत्तराखण्ड

महानगर कांग्रेस ने एचएमटी रानीबाग में दिया धरना, बुलंद किया नारा – “हमारी भूमि, हमारा अधिकार, कांग्रेस की यही है पुकार” 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    एचएमटी रानीबाग से प्राग फार्म तक संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही प्रदेश सरकार – सुमित हृदयेश   हल्द्वानी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गुरुवार (आज) एचएमटी फैक्ट्री, रानीबाग के गेट नंबर-2 पर हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश […]

Read More