फायर एनओसी के नाम पर 6 हजार की रिश्वत लेता अग्निशमन अधिकारी सतर्कता विभाग की गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून/कोटद्वार। सतर्कता विभाग ने होटल की फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोपी अग्निशमन अधिकारी को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मामला पौड़ी गढ़वाल जिले के पर्यटन स्थल लैंसडाउन स्थित एक होटल की फायर एनओसी से जुड़ा है। आरोप है कि फायर स्टेशन कोटद्वार के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी ने होटल की अग्निशमन अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) जारी करने के एवज में शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

यह भी पढ़ें 👉  IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का हल्लाबोल : 36 घंटे की भूख हड़ताल शुरू 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, होटल संचालक ने रिश्वत मांगने की शिकायत सतर्कता विभाग से की थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने गोपनीय जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद मामले में ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई और थाना सतर्कता सेक्टर देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  INDIA गठबंधन की मेगा रैली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की उठी मांग 

इसके बाद बुधवार, 4 नवंबर को सतर्कता सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने कोटद्वार में जाल बिछाया। जैसे ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी ने शिकायतकर्ता से 6 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उन्हें मौके पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

विजिलेंस की इस कार्रवाई से सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया है। पर्यटन कारोबार से जुड़े होटल की फायर एनओसी जैसे महत्वपूर्ण कार्य के बदले रिश्वत मांगने का यह मामला सरकारी व्यवस्था में भ्रष्टाचार पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

यह भी पढ़ें 👉  शक्तिफार्म में आज से तीन दिवसीय आंचल डेयरी मेला शुरू, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे आकर्षण

फिलहाल आरोपी अधिकारी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। धामी सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के बीच इस गिरफ्तारी को एक और बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 000 in exchange for a fire NOC; Uttarakhand News 000; action taken by the Vigilance Department.  उत्तराखण्ड न्यूज 6 हजार रूपये की रिश्वत के साथ अग्निशमन अधिकारी गिरफ्तार Devbhoomi News Fire officer arrested by the Vigilance Department while accepting a bribe of ₹6 Hindi News Kotdwar News; fire officer arrested with a bribe of ₹6 News from the hills News From the Pahad कोटद्वार न्यूज फायर एनओसी के नाम पर रिश्वत सतर्कता विभाग की कार्यवाही

More Stories

उत्तराखण्ड

शराब के नशे में विवाद फिर सिर पर रॉड से दो वार और नदी में ठिकाने लगाया शव… अधिवक्ता हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    बागेश्वर।17 दिन से लापता अधिवक्ता एवं पूर्व सभासद धीरेंद्र परिहार की गुमशुदगी का मामला आखिरकार हत्या में तब्दील हो गया। बागेश्वर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया। बताया कि इस मामले में एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारताल ट्रेक हादसा: दो और ट्रेकरों के शव बरामद, मृतकों की संख्या चार पहुंची, चार अब भी लापता

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  उत्तरकाशी। यहा केदारताल ट्रेक पर लापता ट्रेकरों की तलाश में चलाए जा रहे अभियान के दौरान बुधवार सुबह दो और शव बरामद हुए। इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या चार हो गई है, जबकि स्थानीय गाइड सिद्धार्थ राणा समेत चार अन्य की तलाश अभी जारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

14 दिन से लापता वरिष्ठ अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार का शव मिला गोमती नदी किनारे, दो संदिग्ध हिरासत में

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  बागेश्वर। 17 अक्टूबर से लापता चल रहे वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व ग्राम प्रधान धीरेंद्र परिहार का शव गोमती नदी के किनारे बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में हिरासत में लिए गए दो संदिग्धों की निशानदेही पर शव बरामद किया। इनमें एक महिला भी शामिल […]

Read More