14 दिन से लापता वरिष्ठ अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार का शव मिला गोमती नदी किनारे, दो संदिग्ध हिरासत में

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

बागेश्वर। 17 अक्टूबर से लापता चल रहे वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व ग्राम प्रधान धीरेंद्र परिहार का शव गोमती नदी के किनारे बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में हिरासत में लिए गए दो संदिग्धों की निशानदेही पर शव बरामद किया। इनमें एक महिला भी शामिल है। 

पुलिस के अनुसार, संदिग्धों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर नगर के सेम मंदिर वार्ड की सीमा से सटे थुणाई क्षेत्र में गोमती नदी किनारे तलाश अभियान चलाया गया। इसी दौरान नदी किनारे शव मिला। पुलिस अब हत्या के कारणों और वारदात में शामिल अन्य संभावित लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग : डेढ़ लाख की नकदी समेत सामान राख 

धीरेंद्र परिहार के लापता होने के बाद से ही परिजन उनकी तलाश में जुटे थे। बताया जा रहा है कि वह कई बार बिना बताए घर से निकल जाते थे और कुछ दिनों बाद वापस लौट आते थे।इसी वजह से शुरुआत में परिजनों को उनके लौटने की उम्मीद थी। लेकिन 14 दिन बीत जाने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने 31 अक्टूबर को पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें 👉  INDIA गठबंधन की मेगा रैली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की उठी मांग 

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने अलग-अलग पहलुओं पर जांच शुरू की। संदिग्धों से पूछताछ के बाद पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले और उनकी निशानदेही पर शव तक पहुंचने में सफलता मिली। गोमती नदी किनारे शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। धीरेंद्र परिहार की हत्या की खबर से अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड स्कूल में हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया सातवाँ वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’

पुलिस का कहना है कि मामले के प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 14 दिन से लापता वरिष्ठ अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार bageshwar news Body of senior advocate Dhirendra Parihar Crime News.   उत्तराखण्ड न्यूज Devbhoomi News found along the banks of the Gomti River; two suspects taken into custody. Uttarakhand News Hindi News missing for 14 days News from the hills News From the Pahad क्राइम न्यूज बागेश्वर न्यूज शव मिला गोमती नदी किनारे

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल के सख्त निर्देश पर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालें 15 मॉडिफाइड वाहन सीज़, साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न उतरवाए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त व प्रभावी कार्रवाई का अभियान चलाया जाने के क्रम में प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व […]

Read More
उत्तराखण्ड

सड़क निर्माण में देरी पर भड़कीं पार्षद प्रीति आर्या, PWD कार्यालय में तालाबंदी की दी चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। छह माह पूर्व बजट उपलब्ध होने के बावजूद राजेन्द्र नगर वार्ड संख्या 12 में बदहाल सड़कों के निर्माण में हो रही देरी से नाराज पार्षद प्रीति आर्या ने स्थानीय लोगों के साथ लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता का घेराव कर विभागीय कार्यप्रणाली पर […]

Read More
उत्तराखण्ड

दीपावली से पहले बाजार की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग : व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। यहां दीपावली पर्व को देखते हुए व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर बाजार से अतिक्रमण हटाने, घुमंतू ठेले वालों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने, व्यापारियों और ग्राहकों के लिए अतिरिक्त पार्किंग उपलब्ध कराने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं।   व्यापारियों […]

Read More