खूनी रिश्ते : भतीजे ने चाचा-चाची की लोहे की रॉड से पीटकर की हत्या  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

बागेश्वर। यहां सोमवार (आज) सुबह युवक ने अपने चाचा और चाची पर लोहे की रॉड से हमला कर दोनों की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की चार टीमें जुटी हुई हैं।

जानकारी के मुताबिक, नरगवाड़ी निवासी गोविंद बल्लभ खोलिया ने देर रात अपने चाचा पूरन चंद्र खोलिया और चाची भगवती देवी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का पता चलने पर परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले गए, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद एक महिला ने भागकर अपनी जान बचाई।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में मामूली विवाद बना मौत की वजह : पत्थर से हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम  

दोहरी हत्या की सूचना मिलने पर बैजनाथ कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। घटना के बाद से आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में बुलडोजर एक्शन : 82 परिवारों के आशियानों पर चला प्रशासन का पीला पंजा   

कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार अलग-अलग पुलिस टीमें बनाई गई हैं। पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद को वारदात की वजह माना जा रहा है,हालांकि हत्या के पीछे की असल वजह अभी स्पष्ट नहीं है।पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे घटनाक्रम और हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्र की एकता के शिल्पकार सरदार पटेल और सशक्त भारत की प्रतीक इंदिरा गांधी को कांग्रेसजनों ने किया नमन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report bageshwar news Blood ties: Nephew beats uncle and aunt to death with an iron rod; Uttarakhand news bludgeoning them to death with an iron rod.   उत्तराखण्ड न्यूज Devbhoomi News Hindi News murder news; nephew kills uncle and aunt News from the hills News From the Pahad बागेश्वर न्यूज भतीजे ने की चाचा-चाची की हत्या मर्डर न्यूज लोहे की रॉड से पीटकर उतारा मौत के घाट

More Stories

उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड स्कूल में हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया सातवाँ वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    ‘गोल्डन एरा ऑफ हिंदी सिनेमा’ और ‘दशावतार’ की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, विद्यार्थियों की प्रतिभा और भारतीय संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम   हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी का सातवाँ वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’ रविवार, 1 नवंबर 2026 को अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह […]

Read More
उत्तराखण्ड

IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का हल्लाबोल : 36 घंटे की भूख हड़ताल शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। आईडीबीआई बैंक के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में सोमवार को बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुद्ध पार्क में प्रदर्शन कर 36 घंटे की देशव्यापी भूख हड़ताल शुरू की। यूनाइटेड फोरम ऑफ आईडीबीआई ऑफिसर्स एंड एम्प्लाइज के आह्वान पर 2 और 3 नवंबर को आयोजित इस आंदोलन […]

Read More
उत्तराखण्ड

शक्तिफार्म में आज से तीन दिवसीय आंचल डेयरी मेला शुरू, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे आकर्षण

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  शक्तिफार्म। आंचल डेयरी के उत्पादों का स्वाद चखने, पशुपालन की नई तकनीकें जानने और स्थानीय संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलने जा रहा है। टैगोर नगर, शक्तिफार्म में आज 2 नवंबर से आंचल डेयरी का तीन दिवसीय मेला शुरू होगा, जो 4 नवंबर तक चलेगा। यह […]

Read More