INDIA गठबंधन की मेगा रैली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की उठी मांग 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
नई दिल्ली। यहां रामलीला मैदान में रविवार क INDIA गठबंधन की ओर से चुनाव में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में मेगा रैली आयोजित की गई। रैली के माध्यम से विपक्षी दलों ने अपनी एकजुटता और राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। इस रैली में शामिल होने के लिए विभिन्न राज्यों से विपक्षी दलों के नेता और बड़ी संख्या में समर्थक राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। गठबंधन की ओर से रैली में लाखों लोगों के शामिल होने का दावा किया गया।
 
रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत INDIA गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। विपक्षी दलों ने चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग पर निशाना साधा।
 
रैली को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 4,000 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की कंपनियां भी तैनात की गईं। पूरे मैदान को 14 जोन में विभाजित कर निगरानी की व्यवस्था की गई। इसके अलावा 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन और पुलिसकर्मियों के बॉडी कैमरों के माध्यम से भी रैली पर नजर रखी गई।
 
रैली को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर पीछे हटने वाला नहीं है। उन्होंने कहा, “हम छोड़ेंगे नहीं, हम जिंदगी दे देंगे। हमारा बंगाल लुट गया, हम दिल्ली में लोकतंत्र को बचाएंगे। हमारा इलेक्शन काउंटिंग लुट गया। हम हारे नहीं, हराए गए।”
 
ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पहले मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाया जाए, उसके बाद आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा। उन्होंने विभिन्न जांच एजेंसियों से स्वतंत्र रूप से काम करने की अपील करते हुए आरोप लगाया कि संस्थाओं पर राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है। अपने संबोधन में उन्होंने ‘सेव इंडिया, सेव डेमोक्रेसी’ का नारा भी दिया।
 
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रैली को संबोधित करते हुए INDIA गठबंधन के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने भाजपा पर चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी करने और विपक्षी दलों के वोटों को प्रभावित करने का आरोप लगाया।
 
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अपनी हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ना चाहती है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के चुनावों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया वर्ष 2022में समाजवादी पार्टी के मतदाताओं के वोटों की चोरी की गई और पार्टी की शिकायतों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई।
 
उन्होंने चंडीगढ़ के घटनाक्रम और पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए। अखिलेश ने कहा कि भाजपा विपक्षी दलों का मुकाबला नहीं कर पा रही है, इसलिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है। कहा कि अगर किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में है तो वह भारत का नागरिक है,किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए।
 
रामलीला मैदान को लोकतंत्र की लड़ाई का महत्वपूर्ण केंद्र बताते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि देश में राजनीतिक परिवर्तन की शुरुआत हो सकती है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए भाजपा को चुनौती दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एक-एक लाठी का बदला लोग लेने जा रहे हैं और इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश से होगी।
 
चुनाव आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में आयोजित इस रैली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत INDIA गठबंधन के कई प्रमुख नेता शामिल हुए। विपक्षी दलों ने एक मंच पर आकर चुनावी पारदर्शिता, मतदाताओं के अधिकार और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दे उठाए। रैली के जरिए गठबंधन ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां सार्वजनिक रूप से दर्ज कराईं।
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Chief Election Commissioner demand for resignation.   नई दिल्ली न्यूज Devbhoomi News Hindi News INDIA alliance mega rally INDIA गठबंधन की मेगा रैली News from the hills News From the Pahad Opposition’s show of strength Opposition’s show of strength at the INDIA alliance’s mega rally: Demand raised for the resignation of the Chief Election Commissioner; New Delhi News political news इस्तीफे की मांग मुख्य चुनाव आयुक्त राजनीतिक न्यूज विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन

More Stories

उत्तराखण्ड

कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग : डेढ़ लाख की नकदी समेत सामान राख 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रविवार (आज) दोपहर एक कार सर्विस सेंटर में अचानक भीषण आग लग गईं। आग सबसे पहले स्पेयर पार्ट्स स्टोर में लगी और देखते ही देखते पब्लिक लाउंज व बिलिंग काउंटर तक फैल गई। आग की चपेट में आने से सेंटर में रखा सोफा, फर्नीचर […]

Read More
उत्तराखण्ड

फर्जी UTET प्रमाणपत्र से सरकारी नौकरी हासिल करने के आरोपी तीन शिक्षक बर्खास्त; अब FIR दर् 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  अल्मोड़ा। यहांफर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र के सहारे सरकारी नौकरी हासिल करने वाले तीन शिक्षकों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस गया है। विभागीय जांच में प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद तीनों शिक्षकों को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है।अब शिक्षा विभाग की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामनगर में बुलडोजर एक्शन : 82 परिवारों के आशियानों पर चला प्रशासन का पीला पंजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रामनगर। यहां तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में शनिवार सुबह अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। सुबह करीब 6:30 बजे भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर मकानों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की […]

Read More