बारिश से बचने दुकान के समीप खड़े लोगों पर विशाल पेड़ के गिरने से एक की मौत दूसरा गंभीर घायल 

ख़बर शेयर करें -
  
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

कोटद्वार। यहां बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान के समीप खड़े लोगों पर अचानक एक विशाल पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के रिजॉर्ट में कंपनी की वर्षगांठ पार्टी के दौरान युवती से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस    

जानकारी के अनुसार, भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में चाय की दुकान के समीप बारिश से बचने के लिए दो लोग खड़े थे। इसी दौरान तेज अंधड़ के चलते अचानक एक विशाल पेड़ उनके ऊपर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से हल्दूखाता निवासी विक्रम उर्फ खटमल (55) पुत्र छज्जू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किशनपुर निवासी दलीप (45) पुत्र शिवराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  विपक्ष पर किसानों की अनदेखी के आरोप में खानपुर विधायक उमेश कुमार का इस्तीफे का ऐलान 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों लोग बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान के पास खड़े थे। इसी बीच तेज हवा चलने से अचानक विशाल पेड़ धराशायी हो गया और दोनों उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना पर एसआई राजा राम डोभाल और एसएसआई शशि भूषण जोशी के नेतृत्व में कलालघाटी पुलिस टीम तथा एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान टीम ने घायल दलीप को पेड़ के नीचे से बाहर निकाला और उपचार के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने मृतक विक्रम के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी धारचूला तो प्रियंका गांधी पौड़ी में करेंगी जनसभा, 1 नवंबर को तय होंगी तारीखें   
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report A massive tree fell on people standing near a shop to take shelter from the rain Accident News. People standing near a shop to take shelter from the rain were struck when a massive tree fell on them; one person died in the incident and another sustained serious injuries. उत्तराखण्ड न्यूज Devbhoomi News Hindi News kotdwar news News from the hills News From the Pahad resulting in one death and leaving another person critically injured. Uttarakhand News कोटद्वार न्यूज दुर्घटना में एक की मौत दूसरा गंभीर घायल दुर्घटना समाचार बारिश से बचने दुकान के समीप खड़े लोग विशाल पेड़ गिरा लोगो पर

More Stories

उत्तराखण्ड

 दो दिनों से लापता उत्तराखंड पुलिस के अनुचर का शव मिला गहरी खाई में  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चमोली। पिछले दो दिनों से लापता उत्तराखंड पुलिस के अनुचर का शव स्कूटी सहित कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग पर मवाणी गदेरे के समीप गहरी खाई में बरामद हुआ है। गुरुवार सुबह हादसे का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड में बदला मौसम का मिजाज : बारिश के साथ बढ़ी ठंड 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से देहरादून समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है और ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने आज भी कुमाऊं के चार जिलों पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में भारी बारिश के […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बड़ा खुलासा : किशोर के मोबाइल-लैपटॉप से मिले 100+ अश्लील वीडियो, STF जांच में चौंकाने वाले खुलासे

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। दर्ज एफआईआर की जांच के आधार पर एसटीएफ ने नैनीताल निवासी एक किशोर को पकड़ा है। उसके मोबाइल और लैपटॉप की जांच में बच्चों से संबंधित 100 से अधिक अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं। इनमें कुछ वीडियो में एआई की मदद से बदलाव किए जाने के […]

Read More